दिल्ली की प्रख्यात ज्योतिषी नीता मैनी से साक्षात्कार - मोदी जी ने सारे ग्रहों को साध लिया है : नीता मैनी


दिल्ली की प्रख्यात ज्योतिषी नीता मैनी किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। वे पूरी दुनिया में भारतीय ज्योतिष के प्रचार प्रसार में लगी हैं। हाल ही में कोलकाता आगमन पर उनका साक्षात्कार लिया युवाशक्ति के प्रधान संपादक सुधांशु शेखर ने। प्रस्तुत हैं साक्षात्कार के संपादित अंश:

युवा शक्ति : ज्योतिष शास्त्र ने किस तरह लोगों के जीवन में बदलाव लाया है?
नीता जी : एस्ट्रोलॉजी ने हमारी जिंदगी को काफी कुछ बदला है,  हमारी लाइफ को बदला है। हम रेमेडी बताते हैं, हम आपको एस्ट्रोलॉजी के जरिये स्टार्स के बारे में बताते हैं। अगर आपका स्टार खराब चल रहा है, तो हम बताते हैं कि थोड़ा संभल जाइए और अगर आपके साथ स्टार अच्छे चल रहे हैं तो हम कहते हैं कि आप उसको कैश कीजिए। यह एक विज्ञान की तरह है। ज्योतिष रास्ता दिखाता है, उसी तरीके से जैसे हमें अंधेरे में लालटेन की जरूरत होती है। जैसे रास्ते में अगर कोई पहाड़ आ गया तो हम कहते हैं आगे मत बढ़िये, यू टर्न लीजिए। कर्मा को एलाइन करके आगे बढ़ें। अपने आपको इंप्रूव करें। अगर कोई बड़ी समस्या आती है तो यह एक बड़ा अवसर भी होता है। अगर आपकी शनि या साढ़े साती चल रही है कि तो ऐसा नहीं कि आपका जीवन बहुत ही खराब हो जाएगा, आपका भविष्य खराब हो जाएगा, आप बिजनेस नहीं कर पाओगे। सबकुछ कर्म से जुड़ा हैं। शनि सबसे अच्छे भगवान हैं व आपको करोड़पति भी बना सकते हैं।

युवाशक्ति : ज्योतिष की नजर में नया वर्ष देश और दुनिया के लिए कैसा रहेगा?
नीता जी : टोटल 1 नंबर आ रहा है, यह शनि का नंबर है, शनि कहता है शनै: शनै: यानी धीरे-धीरे, लेकिन फल अच्छा आयेगा।  अगर यह लेटा हुआ है तो इंफिनिटी का नंबर आ जाता है। एक्चुअल में जो जैसा कर्म करेगा, शनि भगवान उसको वैसा ही फल देंगे। हमारा ऐसा कर्म न हो कि शनि खराब हो जायें। नये साल में हमारी आर्थिक स्थिति इंप्रूव होगी। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने देश के लिए काफी कुछ किया है। डिजिटल इंडिया बन गया है, सफाई अभियान भी कितना तीव्र हो गया है। हमें अपने कर्मों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना होगा। अगला साल मोदी जी के लिए काफी अच्छा होगा।

युवाशक्ति : मोदी जी 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की बात करते हैं, क्या ऐसा संभव है?
नीता जी :  देखिये, नरेंद्र मोदी के लिए यह साल काफी अच्छा जायेगा। 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बन सकता है भारत। अभी बहुत टाइम बचा है। उन्होंने तो अपने सारे ग्रहों को साध रखा है। वे एक सफाई कर्मचारी से लेकर छोटे-बड़े सभी लोगों से मिलते हैं। उन्होंने अपने शनि, जुपिटर को साध रखा है, राहु को साध रखा है। जितने भी सफाई कर्मचारी हैं, वे राहु हैं। वे उनसे बात करते हैं, उनके साथ चाय पीते हैं, जैसाकि मैंने टीवी में देखा। उन्होंने शनि को साध रखा है। जुपिटर को साधा है, वे योग पर जोर दे रहे हैं। वे खुद योगा करते हैं।

युवाशक्ति:  नये साल में लोकसभा चुनाव होने वाला है, आपको क्या लगता है कि किसकी सत्ता बनेगी ?
नीता जी : नया साल उनके लिए बहुत अच्छा है। अगले चुनाव में मोदी जी ही आने वाले हैं।

युवाशक्ति : आप भारत से बाहर भी विदेश में, कनाडा और दूसरे देशों में घूमती है। भारत के बारे में वहां कैसी राय दिखती है?
नीता जी : विदेशों में  भारत का डंका बज रहा है। पहले हम जेब या पर्स में पैसा रखते थे, आज एक सब्जी वाले के पास भी बारकोड है, जिसे हम पैसे चुका देते हैं, इंडिया कैशलेस हो गया है। हमारा पैसा सीधे बैंक में जा रहा है। कैश रहता था तो हमें छिनताई और चोरी का डर रहता था, पर अब ऐसा नहीं है।

युवा शक्ति : एस्ट्रोलॉजिकल पॉइंट ऑफ़ व्यू से राम मंदिर के निर्माण को आप कैसे देखती हैं?
नीता जी : अगली 22 जनवरी को रामलला अपने घर में विराजेंगे। इससे सिद्ध होता है कि हमारा जुपिटर अच्छा है। अगर हमने भगवान के लिए घर बनाया तो हमें भी आर्शीवाद मिलेगा। विकास की गति तेज रहेगी।

युवाशक्ति : देश में कांग्रेस का क्या भविष्य है?
नीता जी : कांग्रेस को काफी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी उसका विस्तार हो पायेगा।  

युवाशक्ति : आज कल वास्तु को लेकर नया ट्रेंड चला है। वास्तु के बारे में काफी लोग जानना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वास्तु के हिसाब से सब कुछ हुआ, तो सब बेहतर हो जाएगा। तो वास्तु जीवन को कितना प्रभावित करता है?
नीता जी : दिशा से दशा बदलती है और दशा से दिशा बदलती है। वास्तु का हमारे लाइफ में इंपैक्ट है। अगर हमारा एंट्रेंस अच्छा है। बाथरूम पूर्वोत्तर दिशा में नहीं है तो यह अच्छा होगा। हम सबकॉन्शियस माइंड के साथ घर में घुसते हैं और हम रिलैक्स हो जाते हैं। वास्तु खराब है तो पैनिक हो जाते हैं। हम केवल चार दिशाओं पर भी ध्यान दें तो काफी कुछ अच्छा हो जायेगा। पूर्व में चढ़ते हुए सूरज, उत्तर दिशा में कुबेर का फोटो, पश्चिम में बड़े भवन या कैमल परिवार, दक्षिण में पर्वत ले जा रहे हनुमान जी का फोटो लगा दें, एक स्वास्तिक रेड कलर का लगा देंगे,  तो हमारी चारों दिशाएं बैलेंस हो जाएंगी।

युवाशक्ति : वास्तु संबंधी वे क्या उपाय हैं जो तकरीबन सभी लोगों पर सटीक बैठते हों?
नीता जी : आपको अपने शनि को अच्छा रखना चाहिए। जैसे नया साल है, वह शनि का साल है। हमारी जनता शनि है, हमारी लेबर क्लास है वह शनि है तो उनको खुश रखिए। आप उनके साथ अच्छे से रहिए तो मुझे लगता है काफी कुछ आपकी इच्छा के अनुसार होगा। आपके जो कर्मचारी हैं, गुरु हैं, पूर्वज हैं, उनको याद रखें। केतु कहता है इंटेंशन और राहु कहता है अटेंशन। आपने जब इंटेंशन अच्छी कर ली तो आप कभी पीछे नहीं जा सकते। अटेंशन यानी कि ध्यान रखना। कहा जा जाता है-सावधानी घटी, दुर्घटना बढ़ी। कोई भी काम आपको ध्यान से करना है, तो आपके लिए कभी कोई प्रॉब्लम क्रिएट नहीं होगी। जिसने राहु केतु साध लिया वह सफल हो गया।

युवाशक्ति : युवाओं व हमारे पाठकों के लिए क्या संदेंश देंगी?
नीता जी : युवा एजुकेशन पर फोकस करें, अपने ज्ञान को बढ़ाएं, क्योंकि ज्ञान ऐसी चीज है, जिसे आपसे कोई छीन नहीं सकता। आपके पास ज्ञान होगा, तो आप सरवाइव कर लोगे। मेहनत करें, अपने इंटेंशन को अच्छा रखें।

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post