Jharkhand Unlock 7: झारखंड अनलाक 7.0 पर जल्द होगा फैसला, जानिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर व अन्‍य धार्मिक स्‍थल खोलने पर क्‍या बोले मुख्यमंत्री

झारखंड में अनलाक 7 को लेकर अगले दो से तीन दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा। झारखंड विधानसभा में विपक्ष के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर खोलने के मुद्दे पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि दो- तीन दिन के भीतर आपदा प्रबंधन की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि हमें व्यवसायियों की चिंता है। हमारी भी मंदिर पर आस्था है। इस पर जल्द निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री के इस जवाब पर विपक्ष ने आरोप लगाया कि किसी पर स्पष्ट जवाब नहीं आया।

बता दें कि इससे पहले 31 जुलाई को झारखंड सरकार ने लाकडाउन के नियमों में छूट की घोषणा करते हुए राज्य में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान खोलने की अनुमति के साथ। इंटर स्टेट बसों का परिचालन शुरू करने की अनुमति दी थी। झारखंड सरकार ने 1 अगस्त से राज्य में स्कूल-कॉलेज, इंटर स्टेट बसों का परिचालन शुरू करने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। अभी राज्य में 9वीं से 12वीं की क्लास ऑफलाइन हो रही है। इंटर स्टेट बसों का परिचालन जारी है। इसके अलावा शादी विवाह में फिलहाल 100 लोग भाग ले सकते हैं।

अभी क्या खुला है और क्या बंद

- सभी दुकानें 8 बजे रात कर खोलने की अनुमति है।

- रेस्तरां और बार रात 10 बजे तक

- सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय 100 फीसद मानव संसाधान के साथ खुल रहे हैं।

- सिनेमा हॉल, बार मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित हो रहे हैं।

- सभी विद्यालयों और कॉलेजों में सभी शिक्षक और गैर शैक्षणिक कर्मी आ रहे हैं।

- स्कूलों में कक्षा 9, 10, 11 और 12 खुल रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन शिक्षा भी जारी है। अभिभावक की अनुमति अनिवार्य होगी। अधिकतम 4 घंटे पढ़ाई होगी। 12 बजे तक पढ़ाई होगी।

- अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

- आगंनबाड़ी केंद्र बंद हैं। लाभुकों को घर-घर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

- खुली जगहों पर 100 व्यक्ति से अधिक के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है।

- बंद जगह पर 50 प्रतिशत क्षमता या 100 व्यक्ति, जो कम हो, से अधिक के एकत्रित होने पर प्रतिबंध है।

- धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं।

- जुलूस पर रोक है।

- स्विमिंग पूल बंद हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post