FASII दिल्ली NCR, इंडिया के चेयरमैन डॉ. शूलपानी सिंह को शनिवार, 28 फरवरी को इंटरनेशनल सिद्धाश्रम शक्ति सेंटर के फाउंडर HH श्री राजराजेश्वर गुरुजी द्वारा हैरो स्थित सिद्धाश्रम धाम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बौद्ध भिक्षु केम्पोला तेनज़िन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं और भक्तों ने भाग लिया।
समारोह के दौरान डॉ. शूलपानी सिंह को यूरोप में अपनी तरह के पहले 300 किलोग्राम वज़नी पारद शिवलिंग से आशीर्वाद प्रदान किया गया, जो इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।
HH श्री राजराजेश्वर गुरुजी ने यूनाइटेड किंगडम में डॉ. शूलपानी सिंह द्वारा किए जा रहे निरंतर सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

.jpeg)
Post a Comment