न्यूटाउन के होटल में जबरन शराब पिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार


न्यूटाउन के एक होटल में किशोरी को ले जाकर जबरन शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वारदात न्यूटाउन के सीई ब्लॉक के एक होटल में हुई। गिरफ्तार युवक शुलंगुड़ी और नंदनगर इलाके के रहने वाले हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने गुरुवार सुबह न्यूटाउन थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। वह न्यूटाउन के ज्योतिनगर इलाके की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया कि दोनों युवक उसे जबरन होटल में ले गए और शराब पीने के लिए मजबूर किया। उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर बेहोश कर होटल में छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब उसे होश आया तो वह घर लौटी और अपने परिवार को सारी बात बताई। उसके बाद थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। न्यूटाउन पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरुवार सुबह ही दो युवकों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सभी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपितों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

ADVERTISEMENT
Previous Post Next Post