काउंटिंग सुपरवाइजर की नियुक्ति को लेकर टीएमसी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है. आज राज्य के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है. इन सभी बूथों पर दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान 29 अप्रैल को धांधली की खबर सामने आई थी. जिसके बाद चुनाव आयोग के आदेश पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. दूसरी ओर TMC ने सुप्रीम कोर्ट में केवल केंद्र सरकार और PSU कर्मचारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्त करने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी है. जिसपर आज सुनवाई हो सकती है. वहीं कोलकाता में आज बीजेपी और टीएमसी नेताओं की काउंटिंग से पहले एक बड़ी बैठक होने जा रही है. इन सब चीजों को लेकर आज बंगाल फिर से सुर्खियों में रहेगा. 

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों की 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है. इनमें से 11 बूथ मगराहाट पश्चिम और 4 बूथ डायमंड हार्बर में हैं. बीजेपी ने इन बूथों पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान कराने का फैसला किया है.

दूसरी ओर, 4 मई को होने वाली वोटों की गिनती में काउंटिंग सुपरवाइजर की नियुक्ति को लेकर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है. टीएमसी ने केवल केंद्र सरकार और PSU कर्मचारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्त करने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में आज सुनवाई हो सकती है. गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले में राहत देने से इनकार किया था. जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.

Post a Comment

Previous Post Next Post