उत्तर हावड़ा श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं ट्रस्ट का होली महोत्सव संपन्न


हावड़ा: उत्तर हावड़ा में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं ट्रस्ट का होली महोत्सव श्याम गार्डन, हावड़ा में राजस्थानी पारंपरिक लोकगीतों के रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थानी लोकगीतों का रंगारंग आयोजन हुआ। राजस्थान के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक श्री सज्जन कुमार जैन एवं राजस्थान से ही पधारी गायिका सोनू कंवर ने अपनी प्रस्तुति से तेरापंथ समाज के लोगों को मंत्रमुग्ध कर सबको नाचने के लिए बाध्य कर दिया।

समारोह की भव्यता में चार चांद लगाने हेतु कार्यक्रम के अतिथिगण माननीय मंत्री श्री अरूप राय, क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री गौतम चौधरी, हावड़ा जिला कांग्रेस नेता श्री महेन्द्र अग्रवाल, कोलकाता कारपोरेशन के पार्षद श्री विजय ओझा , जोधपुर राजस्थान के विधायक अतुल बाफना, अनिल पांडेय आदि उपस्थित थे।

श्री अरूप राय एवं शशि- सुरेन्द्र सुराणा ने दीप प्रज्वलित कर एवं सोनू कंवर की गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह के विशिष्ट अतिथि श्री प्रतीक चोरड़िया, श्री नागराज बरमेचा, श्री राजेन्द्र दुगड़ एवं श्री धर्मेन्द्र जैन चोरड़िया उपस्थित थे।


सभा अध्यक्ष श्री जुगल किशोर बोथरा, ट्रस्ट के अध्यक्ष जगत सिंह टांटिया, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री संजय बच्छावत, ट्रस्ट के मंत्री बुद्धमल लुनिया, सहमंत्री विनोद कुचेरिया, रणजीत बोथरा, कोषाध्यक्ष आनंद पारख, सभा मंत्री  प्रवीण सिंघी, युवक परिषद अध्यक्ष अरुण बोहरा, मंत्री जितेंद्र सिंघी, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष तीरथ दुगड़, मंत्री विनोद बांठिया एवं महिला मंडल के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

आयोजन के सफल बनाने में रजत जैन, सुशील गंग, रोहित सामसुखा, राकेश संचेती, श्री जेठमल सामसुखा, ज्ञानचंद मुसरफ, अनिल भंसाली, प्रकाशचन्द्र बोथरा, राजू नाहटा, नमन जम्मड़, नमन बच्छावत, सन्दीप डागा आदि सक्रिय थे। आयोजन के सफल संचालन का दायित्व श्री अशोक भंसाली ने निभाया।

गौरतलब है कि शशि-सुरेन्द्र सुराणा की सक्रियता और समर्पण भाव से तेरापंथ समाज का हर आयोजन सफलता के नये शिखर को छूता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post