विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो बिहार और आगे बढ़ जाएगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार


पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के 111वें स्थापना दिवस के मौके पर विशेष राज्य का दर्जा मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का विकास दर लगातार बढ़ रही है, लेकिन विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो बिहार और आगे बढ़ जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में प्रतिव्यक्ति आय एक लाख 50 हजार है। बिहार का प्रतिव्यक्ति आय 64 हजार 383 रुपये है। मदरसा में शिक्षकों का वेतन सामान्य शिक्षकों की तरह है। देश के किसी भी राज्य में महिला पुलिस इतनी बड़ी संख्या में नहीं है। हमने जीविका शुरू किया तो देश में आजीविका शुरू हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार संतों की भूमि है। भगवान महावीर को यहीं ज्ञान मिला है। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है। बिहार को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा हूं। बिहार दिवस में अब सब लोग भाग ले रहे हैं। बिहार के बाहर भी बिहार दिवस मनाया जा रहा है। यहां कई ऐतिहासिक जगह है। जहां देश-विदेश से लोग आते हैं। हम अपने इतिहास को संवार रहे हैं। आप लोग बिहार के इतिहास को जानिए।

उन्होंने कहा कि बिहार का म्यूजियम अंतराष्टीय स्तर का है। बहुत सारे अमीर राज्य हैं, लेकिन बिहार में ही अंतराष्ट्रीय म्यूजियम बना है। टेक्नोलॉजी में भी बिहार के इतिहास को डलवा दीजिए। इस बार इंटर रिजल्ट में लडकियों का परसेंटेज लड़कों से ज्यादा हो गया है।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शायराना अंदाज में बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 'हम दिलो जान से करते हैं दोस्ती यारी, इज्जत से कहा करो हम हैं बिहारी'। तेजस्वी यादव ने महापुरुषों का जिक्र करते हुए लालू प्रसाद और नीतीश कुमार का भी नाम दिया। उन्होंने कहा कि बिहार मेरी जान, बिहार मेरी पहचान, बिहार का गौरवशाली इतिहास है। बिहार को इग्नोर करके देश के विकास की कल्पना नही की जा सकती है। हम लोग कम संसाधन में विकास के नए पायदान को छू रहे हैं। हमलोग सभी वर्ग का विकास कर रहे है। हम लगातार विकास कर रहे सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में तीसरे स्थान पर हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर में बिहार अव्वल है। गया, नवादा, राजगीर गंगा का पानी पहुंचाकर इतिहास रचा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post