दिव्या नोखवाल का दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चयन

 


दिव्या नोखवाल का दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चयन हुआ है। दिव्या रक्षा मंत्रालय के वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आएंगी। दिव्या फिलहाल फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मनोवैज्ञानिक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।


हरियाणा के फतेहाबाद की बेटी दिव्या नोखवाल गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दिल्ली में कर्तव्य पथ पर रक्षा मंत्रालय की झांकी का नेतृत्व करेगी। टोहाना सीआईए इंचार्ज हरफूल सिंह नोखवाल की बेटी दिव्या का चयन रक्षा मंत्रालय की ओर से किया गया है। डीआरडीओ द्वारा यह झांकी तैयार की गई है, जिसका नेतृत्व मनोविज्ञान विशेषज्ञ दिव्या करेंगी। दिव्या फिलहाल फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मनोवैज्ञानिक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।


गौरतलब है कि कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियां मुख्य आकर्षण होती हैं, जहां देश की सैन्य शक्तियों का प्रदर्शन होता है। इन्हीं झांकियों में रक्षा मंत्रालय की भी झांकी होती है।




 दरअसल, इस साल रक्षा मंत्रालय अपनी सैन्य शक्तियों में कुछ नए उपकरणों को शामिल करने जा रहा है, जो आने वाले समय में भारत के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। इसी थीम पर आधारित रक्षा मंत्रालय की झांकी कर्तव्य पथ पर आकर्षण का केंद्र होगी, जिसमें दिव्या रक्षा मंत्रालय के वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आएंगी।


                                                      









Post a Comment

Previous Post Next Post