कोलकाता हेरिटेज River Cruise जल्द होगी शुरू, 90 मिनट के सफर में लंदन व सिंगापुर जैसा अनुभव

पिछले साल शुरू की गई कोलकाता हेरिटेज रिवर क्रूज (Kolkata Heritage River Cruise) को कोविड महामारी के सेकेंड वेव के बाद बंद करना पड़ा था। हालांकि अब कोरोना वायरस के मामले कम होने शुरू हुए हैं। ऐसे में एक बार फिर से इसे जल्द शुरू करने की उम्मीद है। वेस्ट बंगाल ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन ( West Bengal Transport Corporation) के सूत्रों की मानें तो कोलकाता हेरिटेज रिवर क्रूज ने काफी कम समय में बड़ी प्रसिद्धि हासिल की है। इसकी मांग काफी है। हम भी इसे फिर से लोगों की सुविधा व मनोरंजन के लिए शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। हा‌लांकि इसके पहले आवश्यक रिसर्च व अन्य कार्य किए जाएंगे। साथ ही कोविड प्रोटोकाल (Covid Protocol)  को मनवाने के लिए आवश्यक उपाय होंगे। इसके बाद ही इसे हम शुरू कर सकते हैं।

लंदन और सिंगापुर जैसी क्रूज परिसेवा की तरह प्रयास

-पिछले साल मिलेनियम पार्क जेटी से कोलकाता हेरिटेज रिवर क्रूज की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य था कि गंगा व आस-पास के हेरिटेज स्थलों को जल परिवहन के माध्यम से और प्रसिद्ध बनाया जाए। लंदन, सिंगापुर जैसी जगहों पर क्रूज का सफर लोगों को काफी पसंद आता है। उसी तर्ज पर यहां भी परिवहन विभाग ने डब्ल्यूबीटीसी के माध्यम से यह प्रयास शुरू किया था। रिवर क्रूज पर लोगों को संगीत के साथ हेरिटेज सफर का आनंद देने का प्रयास किया गया था। 90 मिनट के क्रूज के सफर में लोगों को लंदन व सिंगापुर जैसा अनुभव मिलता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post