झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने सुरेश चंद्र झा का निलंबन रद किया, फिर से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बहाल

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के द्वारा शुक्रवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र झा के निलंबन को तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रामेश्वर उरांव के निर्देश पर सुरेश चंद्र झा के निलंबन वापसी का पत्र निर्गत किया है। बता दें कि गत चार फरवरी काे पार्टी संविधान के नियम के उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें अगले आदेश तक निलंबित किया गया था। 

क्या था मामला

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह को बाइपास करते हुए कार्यक्रम किया था। साथ ही जिलाध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी की थी। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने वर्मा पर कार्रवाई के लिए अनुशासन समिति बनाई थी। अनुशासन समिति की जिम्मेदारी सुरेश चंद्र झा को दी गई। झा ने वर्मा का पक्ष लेने के लिए नोटिस भेजा तो उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद झा ने वर्मा को छह साल से निलंबित करने की अनुशंसा की। इस आधार पर जिलाध्यक्ष ने वर्मा को छह साल के लिए कांग्रेस से निलंबित कर दिया।  

वर्मा ने झा को करवा दिया था निलंबित

खुद निलंबित होने के बाद वर्मा ने झारखंड कांग्रेस में अपनी पैठ का इस्तेमाल करते हुए झा को ही निलंबित करवा दिया। साथ ही जिलाध्यक्ष खुद के निलंबन को अवैध करवा लिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post