स्व.सतीश बाबू सादगीप्रिय एवं लोकप्रिय समाजवादी नेता थे:श्रवण कुमार
नालंदा:अस्थावां एवं सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर श्रवण कुमार, मंत्री, ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग, बिहार सरकार ने उनके आवास पर जाकर परिवारजनों, शुभचिंतकों से मुलाकात कर संत्वना दिया एवं गहरा शोक व्यक्त किया है ।
अपने शोक संदेश में मंत्री श्री कुमार ने कहा कि यह एक अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक समाचार है । स्व0 सतीश बाबू एक समाजवादी पृष्टभूमि के सादगीप्रिय एवं लोकप्रिय नेता थे । वे हमेशा गरीबों, दलितों एवं शोषितों की आवाज बुलन्द करते रहे । वे सूर्यगढ़ा एवं अस्थावा से विधान सभा चुनाव जीते एवं तीन बार बिहार विधान परिषद के सदस्या भी रहे । उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है ।
वे कुर्मी महाचेतना रैली के संयोजक थे एवं समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक वरीय सदस्य थे । मुझे उनके साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ । वे न केवल मेरे राजनीतिक सहयोगी थे, बल्कि एक अच्छे मित्र भी थे । वे जनता दल (यू) के सशक्त नेता माने जाते थे और पुरे बिहार राज्य एवं नालन्दा में उनकी लोकप्रियता रही । अनेक वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की । उनके निधन से बिहार ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि और नेकदिल इंसान को खो दिया है ।
अपने व्यवहार, वचन एवं कर्म में जनता के हितों एवं उनके कल्याण की बातें हमेशा समाहित होती थी तथा उसी के अनुरूप कार्य करते थे । उनके निधन से राज्यह की जनता ने अपना एक लोकप्रिय एवं कद्दावर नेता खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में काफी मुश्किल है ।
मंत्री श्रवण कुमार ने मृतक की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके शुभचिंतकों एवं परिवार के सदस्यों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है ।

Post a Comment