West Bengal: 52 किलो की 'भोला' मछली पकड़ 'लखपति' बनीं बंगाल की ये बुजुर्ग महिला


कहावत है कि 'ऊपर वाला कब किसकी किस्मत चमका दें' कहा नहीं जा सकता है। कुछ ऐसा ही पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के दूरदराज गांव की एक गरीब बुजुर्ग महिला के साथ हुआ। महिला ने मंगलवार को 52 किलोग्राम वजन की एक बड़ी मछली पकड़ी। उसे मछली को बेचने पर 3 लाख से अधिक रुपये मिले। इससे वो 'लाखपति' बन गई। महिला ने कहा, 'मैंने अपने जीवन में कभी भी इतना पैसा नहीं देखा है। थोक बाजार में मछली को 6,200 रुपये प्रति किलोग्राम में बेचकर 3 लाख रुपये से अधिक पैसे मिल गए।'

बुजुर्ग महिला पुष्पा, पश्चिम बंगाल के दक्षिणी सिरे में सागर द्वीप के चकपुतडुबी गांव की रहने वाली हैं। महिला ने बताया, 'मछली पकड़ने के लिए मंगलवार को मैं समुद्र में गई थीं, जहां विशालकाय मछली को पकड़ लिया। मैंने अपने जीवन में इतनी विशालकाय मछली कभी नहीं देखी। इसे बंगाली में 'भोला' मछली कहा जाता है। महिला से स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि उसकी मछली का आकार और कीमत दोनों बहुत ज्यादा हैं।

सागर द्वीप के लोगों का मुख्य पेशा है मछली पकड़ना

सागर द्वीप पर ही गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती हैं। इस द्वीप में रहने वाले ग्रामीणों का मुख्य पेशा मछली पकड़ना है। ऐसे में वो हर मछली पकड़ने के लिए इसी इलाके के गहरे समुद्र तक जाते हैं और मछली पकड़ते हैं।

...तो मिलती मछली की ओर कीमत

एक ग्रामीण ने बताया कि मछली को पकड़ने और उसे गांव तक पहुंचाने में उन लोगों ने पुष्पा की मदद की। एक ग्रामीण ने कहा कि मछली अगर मरी नहीं होती तो इससे और अधिक दाम पर बेचा जा सकता था।



ADVERTISEMENT

Post a Comment

Previous Post Next Post