पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच कोई ना कोई विवाद सामने आता रहता है। अब सोमवार सुबह पश्चिम बंगाल के हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का शव सड़क किनारे एक दुकान के बाद फंदे पर लटकता मिला है। इस पर भाजपा ने ममता सरकार पर उनकी हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि देवेंद्र नाथ रॉय पहले माकपा की टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद 2019 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी।
विधायक देवेंद्र नाथ रॉय पिछले साल ही सीपीएम से भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद पार्टी की सदस्यता ली थी। देवेंद्र का शव उनके गांव में रस्सी से लटका हुआ मिला। पश्चिम बंगाल भाजपा इसे हत्या बता रही है।
पश्चिम बंगाल के हेमताबाद से बीजेपी विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। देवेंद्र का शव उनके गांव में रस्सी से लटका हुआ मिला। पश्चिम बंगाल भाजपा इसे हत्या बता रही है। बता दें कि देवेंद्र नाथ रॉयपिछले साल ही सीपीएम से बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की सदस्यता ली थी।
पश्चिम बंगाल बीजेपी ने कहा, 'उत्तर दीनाजपुर की रिजर्व सीट हेमताबाद से बीजेपी विधायक देवेंद्र नाथ रे का शव उनके गांव के बिंदल में लटका हुआ मिला। पार्टी ने आगे कहा, लोगों में इस बारे में स्पष्ट राय है कि उन्हें पहले मारा गया और फिर लटका दिया गया।'
पिछले साल लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के दो विधायक और 50 के करीब पार्षद बीजेपी में शामिल हुए थे। इनके अलावा हेमताबाद से सीपीएम के विधायक देवेंद्र रे ने भी पार्टी की सदस्यता ली थी।
ADVERTISEMENT