झारखंड से आई कोरोना की अच्‍छी खबर: 2359 में 1724 स्‍वस्‍थ, 74% रिकवरी रेट; जानें एक-एक जिले का हाल


झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घट रही है, वहीं मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगातार बढ़ रही है। हालांकि विभिन्न जिलों में अभी भी छिटपुट केस मिल रहे हैं। शनिवार को भी राज्य के 12 जिलों में 65 नए संक्रमित की पहचान हुई। दूसरी तरफ, राज्य के विभिन्न जिलों में 77 मरीज स्वस्थ भी हुए। शनिवार को धनबाद में 21, सरायकेला में 11, पूर्वी सिंहभूम में 10, बोकारो तथा गुमला में पांच-पांच, हजारीबाग तथा रांची में तीन-तीन, चतरा तथा साहिबगंज में दो-दो, देवघर, गिरिडीह और कोडरमा में एक-एक संक्रमित की पहचान हुई। रांची के तीनों संक्रमित रिम्स में इलाज के लिए पहुंचे मरीज हैं।

नए संक्रमित : 65
कुल सक्रिय केस : 623
अबतक स्वस्थ हुए : 1724
कुल मौत : 12
कुल मामले : 2359
अब तक हुई कुल जांच : 135276
आज हुई जांच : 2163
इधर, शनिवार को ही देवघर में 20, रामगढ़ में 19, पूर्वी सिंहभूम में 15, हजारीबाग में 13 कोडरमा में छह तथा रांची में चार मरीज स्वस्थ भी हुए। इस तरह, 45 नए मरीजों के मिलने तथा 77 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 603 हो गई है। वहीं, कुल मामले बढ़कर 2339 हो गए हैं। हालांकि इनमें 1724 ठीक हो चुके हैं। इस तरह, राज्य में 73.70 फीसद मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यह राष्ट्रीय दर 58.13 फीसद से काफी अधिक है। राज्य में अभी सिर्फ गढ़वा में ही कोई सक्रिय केस नहीं है है।

शनिवार को 12 जिलों में 65 नए संक्रमितों की हुई पहचान
धनबाद के जामाडोबा में 20 कोलियरी कर्मी मिले संक्रमित
मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय केस की संख्या घटकर हुई 623
धनबाद के जामाडोबा में 20 कोलियरीकर्मी संक्रमित

टाटा की धनबाद के जामाडोबा में स्थिति कोलियरी में कोलियरी हेड के संक्रमित पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए कोलियरी कर्मी भी संक्रमित पाए जाने लगे हैैं। शनिवार को भी उनके संपर्क में आए 20 कोलियरीकर्मियों में संक्रमण मिला। कोलियरी हेड के 80 से अधिक लोगों से संपर्क में आने की जानकारी मिली है। इन सबकी जांच हो रही है। 

जिला -  एक्टिव केस -  कुल स्वस्थ

पूर्वी सिंहभूम  161  205
सिमडेगा   78  271
कोडरमा   34  138
रांची  44  158
रामगढ़   13  107 
पश्चिमी सिंहभूम   20  37
हजारीबाग   52  135
धनबाद   22  109
गुमला  46  68
गिरिडीह   35  51
गढ़वा  00  97
चतरा  09  38
सरायकेला-खरसावां  17  32
जामताड़ा  08  20
लातेहार  06  48
लोहरदगा  09  44
पलामू  03  48
खूंटी  05  23
बोकारो  14  27
देवघर  11  30
साहिबगंज  04  03
दुमका  03  04
गोड्डा  08  01
पाकुड़  01  30

ADVERTISEMENT
Previous Post Next Post