Sahebganj: गंगा में बढ़ने लगा पानी, बाढ़ से निपटने को टास्क फोर्स तैयार


झारखंड में गंगा सिर्फ साहिबगंज जिले से होकर गुजरती है। साहिबगंज के राजमहल और बरहरवा इलाके में हर साल बाढ़ का कहर देखने को मिलता है। मानसून आ गया है। इसके साथ ही गंगा में पानी भी बढ़ने लगा है। इसके मद्देनजर बाढ़ से बचाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने टास्क फोर्स का गठन किया है। 

उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि साहिबगंज जिले में मानसून का आगमन हो चुका है। पूर्व में मानसून के कारण साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति देखी गई थी। जिसके कारण वर्ष 2020 में भी बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो सकती है। गंगा घाट के निकट व आसपास के ग्रामों में आवासीय लोग बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं। उनके समक्ष जीविकोपार्जन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा नगर परिषद साहिबगंज में नगर पंचायत राजमहल  और नगर पंचायत बरहरवा के विभिन्न क्षेत्रों व अन्य अंचलों में भी बाढ़ की समस्या पूर्व में देखी गई है।

वर्ष 2020 में भी इन सभी क्षेत्रों में संभावित बाढ़ के मद्देनजर बाढ़ राहत कार्य चलाने की जरूरत होगी। बाढ़ प्रभावित प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने पशुओं के रख-रखाव/पशुचारा, पशु दवा,आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य शिविर की स्थापना,जीवन रक्षक आवश्यक दवाओं की व्यवस्था करनी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के संचालन आदि के संबंध में आवयक तैयारियां करने एवं निपटारे हेतु जिला प्रशासन द्वारा टास्क फोर्स का गठन किया गया है।


ADVERTISEMENT
Previous Post Next Post