लॉकडाउन उल्लंघन व मास्क नहीं पहनने के आरोप में 611 गिरफ्तार, अन्यत्र थूकने पर भी 53 गिरफ्तार


लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने व मास्क नहीं पहनने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने रविवार को महानगर के विभिन्न इलाकों से 611 लोगों को गिरफ्तार किया। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात 8 बजे तक यह गिरफ्तारी की गई। इनमें 501 लोगों को जानबूझकर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने एवं 110 लोगों को मास्क नहीं पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ सार्वजनिक जगहों व सड़कों पर थूकने के आरोप में भी 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा विभिन्न नाकों पर जांच और गस्ती के दौरान 9 वाहन भी जब्त किए गए। उल्लेखनीय है कि लाकडाउन के उल्लंघन में कोलकाता पुलिस हर दिन सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर रही है।

शनिवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 591 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 138 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 33 लोगों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 566 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 144 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 49 लोगों को गिरफ्तार किया था।

गुरुवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 609 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 167 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 49 लोगों को गिरफ्तार किया था। बुधवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 606 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 152 लोगों एवं अन्यत्र थूकने के आरोप में 33 लोगों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 571 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 156 लोगों एवं अन्यत्र थूकने के आरोप में 23 लोगों को गिरफ्तार किया था।

सोमवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 598 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 146 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। पिछले रविवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 554 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 163 लोगों एवं अन्यत्र थूकने के आरोप में 26 लोगों को गिरफ्तार किया था।

उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना पहले ही अनिवार्य कर दिया है।इसके अलावा संक्रमण रोकने के लिए इस समय सार्वजनिक जगहों व सड़कों पर अन्यत्र थूकने पर भी पाबंदी है। 

ADVERTISEMENT:
Previous Post Next Post