कोरोना संक्रमित महिला ने दिया बच्चे को जन्म  


हावड़ा : उलूबेरिया के फूलेश्वर स्थित संजीवनी अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक गर्भवती ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। हावड़ा के शिवपुर की रहने वाली महिला को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव पीड़ा के कारण उसे मंगलवार शाम संजीवनी अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों की मदद से कल रात करीब 8 बजे उसने बेटे को जन्म दिया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उनकी निगरानी की जा रही है।

कुछ दिनों पहले भी कोविद-19 के साथ एक गर्भवती महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। उस महिला ने भी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। 8 मई को, बच्चा और उसकी माँ को अस्पताल से रिहा कर दिया गया था। वे स्वस्थ भी हैं। इस घटना से चिकित्सक और नर्स खुश हैं.

ADVERTISEMENT
Previous Post Next Post