मानवता का परिचय दे रहा मानव सेवा दल, झुग्गी और बस्तियों में बांटी जा रही भोजन सामग्रियां


युवा शक्ति टीम 
-
कोलकाता : मानव सेवा दल सिर्फ नाम नहीं बल्कि इसके काम बोलते हैं। संकटकाल में मानव सेवा दल की टीम उन लोगों को भोजन एवं जरूरत की अन्य सामग्रियां उपलब्ध करा रहीं है जो  झुग्गी, झोपड़ियों में दिन काट रहे हैं। लॉकडाउन के कारण ये लोग काम पर नहीं जा पा रहे हैं। परिणास्वरूप ये मजदूरी से  वंचित हैं। इस परिस्थिति में संस्था इन जरूरतमंद लोगों एवं उनके परिजनों को भोजन, पानी का इंतजाम कर मानव धर्म का परिचय दे रही है। 


विधाननगर के पुलिस कमिश्नर एलएन मीणा की प्रेरणा से मानव सेवा दल की टीम पूरी तत्परता के साथ झुग्गी एवं बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्रियां पहुंचा रही है। इस सेवा कार्य में पर्यावरण संतुलन का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसी तरह का प्रदूषण नहीं फैले इसलिए जरूरत के जो सामान दिए जा रहे हैं उसे जूट निर्मित थैलों में दिए जा रहे हैं। ये थैले इको फ्रेंडली अर्थात् पर्यावरण अनुकूल तो हैं ही, घरेलू कार्यों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।


 समय- समय पर संकट आए हैं और स्थिति सामान्य हुई है, आज का संकट भी खत्म हो जाएगा और ज़िन्दगी फिर पटरी पर लौटेगी, लेकिन संकट की घड़ी में मानव सेवा दल द्वारा किए गए कार्य अमिट छाप है। विधाननगर के पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा के नेतृत्व में जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। फुटपाथ से लेकर बस्तियों तक लोगों को जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि विधाननगर पुलिस ने नौकरानियों के घर जाकर उनकी मजदूरी दी ताकि इस आपातकाल में उनकी मदद हो सके।
Previous Post Next Post