वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में डेब्यू का मौका दिया गया. अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में सूर्यवंशी ने अपने ही अंदाज में खेलने की कोशिश जरूर की लेकिन ये खिलाड़ी महज 14 रन ही बना सका. हालांकि सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 2 बेहतरीन छक्के जरूर लगाए. सूर्यवंशी को विल जैक्स ने आउट किया लेकिन ये खिलाड़ी अपने पहले ही मैच में तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहा.
वैभव सूर्यवंशी पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. इस खिलाड़ी ने 15 साल, 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला छक्का लगाया. पहले ये रिकॉर्ड बांग्लादेश के मुहम्मद शरीफ के नाम था, जिन्होंने 15 साल, 260 दिन की उम्र में छक्का लगाया था. उन्होंने टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ साल 2001 में ये कमाल किया था.
वैभव सूर्यवंशी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे कम उम्र में छक्का लगाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने राशिद खान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 साल, 110 दिन की उम्र में सिक्स जड़ा था.
बता दें वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की चौथी गेंद पर ही छक्का लगा दिया. ये सिक्स उन्होंने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जड़ा. इसके बाद 7वीं गेंद पर उन्होंने जॉश टंग की गेंद पर छक्का टांग दिया. हालांकि छक्का लगाने के फेर में ही वो विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गए.
वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा. सचिन ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था.

Post a Comment