पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण आज, सात जिलों की 142 सीटों पर मतदान


कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दूसरे चरण के मतदान की शुरुआत हो गई है। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला भाजपा, वामपंथी दलों और कांग्रेस से है। आज जिन सात जिलों की 142 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 2021 में तृणमूल ने 123 सीटें जीती थीं। । मतदान के शुरुआत में उत्तर 24 परगना जिलांतर्गत मिनाखा में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगे हैं।

आरोप है कि मिनखां विधानसभा में मतदाताओं को बूथ पर न जाने की चेतावनी दी गई है। एक स्थानीय तृणमूल नेता ने मतदाताओं को बूथ पर न जाने की चेतावनी दी है। आईएसएफ का दावा है कि तृणमूल ने अल्पसंख्यक वोटों के मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दूसरी तरफ बारासात में भाजपा एजेंटों को 'धमकी' देने का मामला सामने आया है। बारासात में फिर से आरोप लगे हैं कि भाजपा के एक बूथ एजेंट की फाइल छीन ली गई है।

सूत्रों के अनुसार, नदिया जिलांतर्गत चापड़ा में भाजपा के बूथ एजेंट का कथित तौर पर सिर फोड़ने के आरोप लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, चापड़ा के एक बूथ एजेंट का सिर फोड़ दिया गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि बूथ नंबर 53 में एक बूथ एजेंट को पीटा गया और सिर फोड़ दिया गया। उसे इलाज के लिए ले जाया गया है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों से इनकार किया है।

भांगड़ से आईएसएफ उम्मीदवार नौशाद सिद्दीकी ने दावा किया है कि चुनाव से एक रात पहले, लोगों को घर-घर जाकर धमकाया और डराया गया। आईएसएफ कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला किया गया। आईएसएफ ने आरोप लगाया कि चुनाव से एक रात पहले तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता घूम-घूमकर वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। उस समय, तृणमूल के लोगों ने आईएसएफ पर हमला भी किया। दूसरी तरफ, विजयगंज के कोचपुर इलाके में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए।

चुनाव से एक रात पहले, तृणमूल कांग्रेस पर आरोप है कि उसके समर्थकों ने दक्षिण 24 परगना के जीबनतला के कालीकटाला में एक भाजपा कार्यकर्ता के घर जाकर उसे धमकाया। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल से जुड़े 10-12 बदमाशों ने यह धमकी दी। सूत्रों के अनुसार, इस मामले पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post