मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान हुमायूं कबीर और टीएमसी समर्थकों में झड़प


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद से झड़प की खबर सामने आई हैं. यहां तृणमूल कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच तीखी झड़प हुई. इसका वीडियो भी सामने आया है. बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद है. विधि-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है. जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवान नजर आ रहे हैं. एक तरह हुमायूं कबीर हैं तो दूसरी ओर कई लोगों की भीड़ हैं. दोनों भिड़ने को तैयार नजर आ रहे हैं. हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया.

बताया गया कि हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे हैं, जहां कल एक कच्चा बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी. इसी दौरान टीएमसी समर्थकों के साथ हुमायूं कबीर की झड़प हो गई. AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, "नओडा, रेजीनगर और मुर्शिदाबाद की सभी 22 सीटों पर शांतिपूर्ण चुनाव हो रहे हैं; हालांकि, नओडा के बूथ नंबर 9 और 10 पर रात में कुछ गड़बड़ी हुई. स्थानीय पुलिस का बैग छीन लिया गया." AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने कल सामने आई कच्चे बम फेंकने की घटना पर कहा, "कोशिश की गई लेकिन कुछ हुआ नहीं...शांति से चुनाव में भाग लेना चाहिए. हमारा किसी को मारने का या धमकाने का मकसद नहीं है."

Post a Comment

Previous Post Next Post