Nitish Kumar : सस्पेंस ओवर, नीतीश कुमार ही बनेंगे बिहार के सीएम!


बिहार के सीएम पद को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी असमंजस वाली स्थिति बनी हुई थी. अब यह संशय पूरी तरह से खत्म हो गया है. एनडीए ने नीतीश कुमार के नाम पर अपनी अंतिम सहमति दे दी है. बुधवार 19 नवंबर को हुई विधायक दल की संयुक्त बैठक में सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को अपना नेता चुना.

बिहार को अगले 24 घंटों के भीतर नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. नीतीश कुमार 20 नवंबर को सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले बीजेपी और जेडीयू ने बुधवार को अपने-अपने विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं. इसके बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सभी घटक दलों के विधायक एक साथ आए, जहाँ औपचारिक रूप से नीतीश कुमार के नाम का ऐलान किया गया.

इधर, बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को विधानमंडल दल का नेता चुना गया और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया. इन बैठकों के बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से नेता चुना जाएगा. इसके बाद वे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

नीतीश कुमार के लिए यह ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि वे दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. गांधी मैदान में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. एनडीए नेताओं को उम्मीद है कि यह आयोजन बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post