लोकतंत्र की रक्षा सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है: दीपिका पांडेय सिंह


साहिबगंज: उत्सव बैंक्विट हॉल जिला परिषद साहिबगंज में मंथन संगठन सृजन कार्यक्रम जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में हुई। गुरुवार को आयोजित इस बैठक में श्रीमती दीपिका पांडे, ग्रामीण विकास मंत्री झारखंड सरकार एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह साहिबगंज जिला के प्रदेश प्रभारी मणि शंकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। वहीं श्रीमती दीपिका पांडे, ग्रामीण विकास मंत्री झारखंड सरकार ने कहा कि इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हैं और विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर संवैधानिक ढांचे को कमजोर करने के आरोप लगा रहा है। 

इसी कड़ी में अब झारखंड से भी कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी देश के संवैधानिक ढांचे को टूटने नहीं देगी और न ही तानाशाही को हावी होने देगी।दीपिका पांडेय सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा,देश के मजबूत लोकतंत्र को सुरक्षित और संरक्षित सिर्फ कांग्रेस ही रख सकती है। संविधान बचाओ अभियान में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन भी हमारे साथ हैं। उनका यह बयान न सिर्फ राज्य की राजनीति में गर्मी बढ़ा रहा है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस की रणनीति की ओर संकेत कर रहा है।

कांग्रेस इन दिनों पूरे देश में संविधान बचाओ अभियान चला रही है। पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले में आगामी 6 मई को रांची के पुराना विधानसभा मैदान में एक राज्य स्तरीय रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, संगठन के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बरकतुल्ला खान ने किया। 


इस बैठक में कोंग्रेश प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर नेताओं के साथ-साथ साहिबगंज जिला कोंग्रेस प्रभारी भी मौजूद रहे। वहीं कोंग्रेश प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर ने बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को अलग-अलग ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गईं।15 मई तक पंचायत प्रखंड स्तर सूची उपलब्ध कराने को कहा।झारखंड ग्रामीण मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है जो संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए आवश्यक हो गया है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह नहीं देख रही कि कौन किस पार्टी से है, बल्कि जो भी व्यक्ति संविधान, लोकतंत्र और न्याय प्रणाली में विश्वास रखता है, वह इस अभियान का हिस्सा बन सकता है।वहीं झारखंड कोंग्रेश प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को खत्म कर रही है।लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को दबाने की कोशिश की जा रही है।

एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को कुचला जा रहा है।कांग्रेस के इस अभियान में केवल राजनीतिक कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि कई सामाजिक संगठन, छात्र संगठन, अधिवक्ता संघ और बुद्धिजीवी भी जुड़ रहे हैं। पार्टी का उद्देश्य है कि आम जनता को संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि उन्हें यह समझ में आ सके कि यदि संवैधानिक ढांचा कमजोर होता है, तो इसका सीधा असर नागरिकों की स्वतंत्रता पर पड़ेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह अभियान कांग्रेस के लिए एक दोहरा अवसर है ।एक तरफ जहां वह केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता को लामबंद कर सकती है, वहीं दूसरी ओर यह उसकी ज़मीनी पकड़ मजबूत करने का भी माध्यम बन सकता है, खासकर उन राज्यों में जहां पार्टी की स्थिति कमजोर है।

झारखंड कोंग्रेश प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर ने कहा कि राज्य कांग्रेस नेतृत्व ने दावा किया है कि 6 मई की रैली ऐतिहासिक होगी और यह रांची ही नहीं, पूरे राज्य में कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगी। रैली के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है- पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया और जनसंपर्क अभियानों के ज़रिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास हो रहा है।

संगठन सशक्तिकरण के लिए आयोजित इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस जिला के प्रभारी मणि शंकर ने एजेंडा बताते हुए यह उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष एवं अगड़ी संगठन के पदाधिकारी को निर्देश दिया की अभिलंब प्रखंड कांग्रेस कमेटी का गठन कर सूची जमा करें तथा आगामी 15 में तक पंचायत कमेटियों की सूची जमा करें 6 को प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली में संविधान बचाओ रैली में बढ़ चढ़कर साहिबगंज के कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

वहीं प्रदेश कांग्रेस जिला के प्रभारी मणिशंकर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल जी के नेतृत्व में देशभर में जातीय जनगणना करने का संघर्ष सड़क से सदन तक कांग्रेस पार्टी ने किया कल कांग्रेस पार्टी की बहुत बड़ी जीत हुई जब मोदी सरकार को कांग्रेस की मांग को मनाना पड़ा और मोदी सरकार के कैबिनेट ने घोषणा किया की पूरे देश में जातीय जनगणना कराई जाएगी।

वहीं मणिशंकर ने बैठक में प्रस्ताव लाया कि इस कांग्रेस की जीत के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के प्रति आभार प्रकट किया गया साथी सिर्फ नेतृत्व को बधाई दी गई कि कांग्रेस की यह बहुत बड़ी विजय है उपस्थित सभी पदाधिकारी ने हाथ खड़ा करके इस प्रस्ताव को अपना समर्थन प्रदान किया और पारित किया।

इस बैठक में मौजूद जिला कोंग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्ला खान, बासुकीनाथ यादव, अनिल ओझा, कालीउद्दीन, नित्यानंद गुप्ता, शहवाज आलम, संतोष स्वर्णकार, महेंद्र पासवान, व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post