14 करोड़ बिहारवासियों की अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - राजीव रंजन प्रसाद



पटना :जद (यू0) राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास का नारा देने वाले और उसे सफलता पूर्वक लागू करने वाले मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार असल में महानायक हैं।

    उन्होंने कहा कि बिहार जैसा राज्य जो कभी गुमनामी के अंधेरों में खोया हुआ था उसे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विकास के शिखर पर पहुंचाने का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के 50 वर्षों के दागरहित राजनीतिक जीवन का मूल्यांकन राजद अपने तुच्छ आरोप लगाकर नहीं कर सकता है।

     राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पर सवाल उठाने से पहले राजद को पिता, माता और बेटे की राष्ट्रभक्ति का जवाब देना चाहिए। जब 15 अगस्त 1997 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराकर देश का अपमान किया था। वहीं 26 जनवरी 2002 को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रगान बजाया जा रहा था तब वीआईपी दीर्घा में बैठे लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी सम्मान में अपनी सीट से खड़े तक नहीं हुए थे। 22 अक्टूबर 2020 की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की राष्ट्रभक्ति कहां चली गई थी जब वो तिरंगे के रंग में रंगे झंडा फहराने वाले पोस्ट पर ही चढ़ गए थे?

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बिहार की अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं और राज्य की 14 करोड़ जनता उनके साथ खड़ी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post