World Cup 2023 से पहले सभी टीमों के वॉर्म अप मुकाबलों का शेड्यूल जारी


ICC World Cup: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) के शुरू होने में अब महज तीन हफ्ते बाकी है. वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबले 5 अक्टूबर से खेले जाएंगे. इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है जिसके चलते बीसीसीआई इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है. बता दें कि वर्ल्ड कप के मुख्य मैचों से पहले वॉर्म अप मैच भी खेले जाएंगे, इसमें टीम इंडिया के भी मैच शामिल होंगे, तो चलिए आज आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं. 

बता दें कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के मुख्य मैचों से पहले सभी 10 टीमें दो-दो वॉर्म अप मैच खेलेंगी. आईसीसी ने सोशल मीडिया पर वर्ल्ड कप से पहले खेले जाने वाले सभी वॉर्म मैचों का शेड्यूल बुधवार 23 अगस्त को जारी किया था. इसमें टीम इंडिया के भी दो मैचों की जानकारी दी गई थी. 

टीम इंडिया खेलेगी वर्ल्ड कप 2023 में दो वॉर्म अप मैच

कार्यक्रम के मुताबकि भारतीय टीम 30 सितंबर को पहला वार्म अप मैच इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी. वहीं टीम इंडिया का वॉर्म अप मैचों का दूसरा मुकाबला तीन अक्टूबर को होगा. बता दें कि ये दोनों ही मुकाबले भारतीय टीम के ये दोनों ही मुकाबले दोपहर के दो बजे शुरू होंगे. 

ICC World Cup 2023 के वॉर्म अप मैचों का शेड्यूल

29 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी.
29 सितंबर: साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, तिरुवनंतपुरम.
29 सितंबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, हैदराबाद. 
30 सितंबर: भारत बनाम इंग्लैंड, गुवाहाटी.
30 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, तिरुवनंतपुरम.
2 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी.
2 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, तिरुवनंतपुरम.
3 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी.
3 अक्टूबर: भारत बनाम नीदरलैंड्स, तिरुवनंतपुरम.
3 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, हैदराबाद.

वर्ल्ड कप 2023 में भारत के मुख्य मैचों का शेड्यूल

8 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई.
11 अक्टूबर: भारत vs अफगानिस्तान, नई दिल्ली.
14 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद.
19 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश, पुणे.
22 अक्टूबर: भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला.
29 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ.
2 नवंबर: भारत vs श्रीलंका, मुंबई.
5 नवंबर: भारत vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता.
12 नवंबर: भारत vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु.

Post a Comment

Previous Post Next Post