भारत में कोरोना वायरस के मामलों में कल की अपेक्षा आज गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 31,222 नए मामले दर्ज हुए हैं। जबिक इस जानलेवा वायरस की वजह से 290 नई मौतें दर्ज हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए ताजा आंकड़ा में इसकी जानकारी दी गई है।
बता दें कि बीते दिन भारत में कोरोना वायरस के 38,948 नए मामले दर्ज किए थे। वहीं 43,903 मरीज ठीक हुए थे। साथ ही 219 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। यानी आज कल की अपेक्षा मामले भले की कम दर्ज हुए हैं, लेकि मौत का आंकड़ा बढ़ा है।
अबतक जानलेवा वायरस के चलते 4,41,042 लोगों की मौत
देश में अब कुल सक्रिय मामले 3,92,864 है। वहीं अबतक देश में कुल 3,30,58,843 मामले दर्ज हो चुके हैं। नए आंकड़ों को मिलाकर इस वायरस के चलते 4,41,042 लोगों की जान गई है। इसके अलावा जिस गति से मामले दर्ज हो रहे हैं उसकी गति मरीज ठीक भी हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 42,942 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। इसको मिलाकर अभी तक 3,22,24,937 लोग ठीक भी हुए हैं।
अब तक 69,90,62,776 लोगों को लगा कोरोना वायरस रोधी टीका
वहीं अगर देश में कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है। देश में अब तक 69,90,62,776 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
Post a Comment