Bigg Boss OTT: बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी से भिड़ी अक्षरा सिंह, पवन सिंह से रिलेशनशिप पर कही ये बात


Bigg Boss OTT बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में भोजपुरी सिने स्‍टार अक्षरा सिंह (Bhojpuri Star Akshara Singh) भी हैं। इसमें प्रतिभागी अब आपस में टकराने लगे हैं। इसका एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें अक्षरा सिंह (Akshara Singh) गुस्से में कांपती दिख रही हैं। उनके बिहार से होने को लेकर जब बातें कहीं गईं तो अक्षरा को गुस्‍सा आ गया। वीडियो में बिहार व उत्‍तर प्रदेश के आत्‍म सम्‍मान के लिए लड़ती दिख रहीं अक्षरा सिंह घरवालों को खूब खरी-खोटी सुनाती हैं। वे शो में शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) से भी भिड़ जाती हैं।बिग बॉस में एंट्री के पहले उन्‍होंने अपने को-स्‍टार पवन सिंह (Pawan Singh) से रिलेशनशिप को लेकर भी मीडिया से बात की थी।

गुस्‍से से लाल दिखतीं हैं अक्षरा सिंह

वायरल वीडियो में अक्षरा सिंह गुस्‍से से लाल दिख रहीं हैं। नेहा भसीन, प्रतीक सहजपाल व राकेश बापट उन्‍हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अक्षरा हैं कि मानती ही नहीं। गुस्से में वे किसी की सुनने को तैयार नहीं दिख रहीं हैं। गुस्से से कांपते हुए वे सबों को उनसे दूर चले जाने को कहतीं हैं। बताती हैं कि उनका बीपी बढ़ रहा है।

बोलीं: यूपी-बिहार से हैं तो क्या हुआ?

अक्षरा सिंह कहतीं हैं कि वे यूपी-बिहार से हैं तो क्या हुआ? उनको इंग्लिश नहीं आती, उनके घर नौकर नहीं हैं, लेकिन माता-पिता ने संस्कार सिखाए हैं। नेहा भसीन किसी तरह उन्हें शांत करने की कोशिश करतीं हैं, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं।

शो में शमिता शेट्टी से हो गया झगड़ा

दरअसल, शो में शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल को किचन की जिम्मेदार मिली है। वहां डायट से जुड़ी बात पर शमिता और अक्षरा से झगड़ा हो गया। शो में अक्षरा ने शमिता के अंग्रेजी बोलने पर भी झाड़ लगा दी। कहा कि चार लाइन इंग्लिश का बोल लिया तो खुद हाई-फाई समझने लगे। यहां हिंदी बोलना चाहिए।

पवन सिंह से रिलेशनशिप पर कहीं ये बात

बिग बॉस में एंट्री के ठीक पहले अक्षरा सिंह ने को-स्‍टार पवन सिंह से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी बातें की। उन्होंने इसे दुखद अनुभव बताया। साल 2019 में दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें आईं थीं। तब अक्षरा ने पवन सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज की थी।



Post a Comment

Previous Post Next Post