भारत के शिक्षा संस्थानों में कलकत्ता विश्वविद्यालय को मिला देश के दूसरे सर्वोत्तम शिक्षा संस्थान का दर्जा


कलकत्ता विश्वविद्यालय को अध्ययन के आधार पर देश के दूसरे सर्वोत्तम शिक्षा संस्थान का दर्जा प्राप्त हुआ है। एकेडमिक रैंकिंग ऑफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज (एआरडब्ल्यू) की 2021 की तालिका में कलकत्ता विश्वविद्यालय देश में दूसरे स्थान पर रहा है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करके कलकत्ता विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व अन्य कर्मचारियों को इस बाबत बधाई दी है।

एआरडब्ल्यू की तरफ से हर साल दुनिया के कम से कम 1,000 विश्वविद्यालय एवं विभिन्न शिक्षण संस्थाओं को लेकर समीक्षा की जाती है। भारत के शिक्षा संस्थानों में पहले स्थान पर इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु है। तीसरा स्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को प्राप्त हुआ है। चौथे स्थान पर इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली का नाम है।

पांचवें स्थान पर इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आइआइटी) खड़पुर, छठे स्थान पर आइआइटी मद्रास, सातवें स्थान पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, आठवें स्थान पर दिल्ली विश्वविद्यालय, नौवें स्थान पर ऑल इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और 10वें स्थान पर वेल्लोर इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का नाम है। इस तालिका के मुताबिक दुनिया में पहले स्थान पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, दूसरे स्थान पर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और तीसरे स्थान पर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी है।

इसके अलावा दुनिया के शीर्ष 10 शिक्षा संस्थानों में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, प्रिंसटन, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और शिकागो यूनिवर्सिटी के नाम हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post