Monsoon 2021 Updates: केरल में आज पहुंचेगा मानसून, जानें दिल्ली-यूपी बिहार सहित आपके राज्य में कब होगी दस्तक

Monsoon 2021 Update: आज यानी 3 जून को केरल में मानसून पहुंच सकता है। इस बार यहां पर सामान्य समय से देरी से मानसून पहुंच रहा है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के केरल पहुंचने की स्थितियां कुछ दिन पहले ही बननी शुरू हो गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में स्थानिक वर्षा वितरण में इजाफा हुआ है और दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उपग्रह से हासिल तस्वीरों से आकलन लगाया जा रहा है कि केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादल छाए हुए हैं।

आमतौर पर 1 जून को केरल पहुंचता है मानसून

बता दें कि केरल में आमतौर पर मॉनसून 1 जून को पहुंचता है। मौसम विभाग ने इससे पहले मानसून के यहां 31 मई या इससे चार दिन बाद या पहले पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन 30 मई को उसने कहा था कि केरल में अभी मानसून आने की स्थिति नहीं बनी है।

जानें दिल्ली-यूपी बिहार सहित आपके राज्य में कब मानसून देगा दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून केरल में दस्तक देने के बाद आगे बढ़ेगा। 11 जून को महाराष्ट्र व तेलंगाना में मानसून आने की संभावना जताई गई है। वहीं 12 जून को पश्चिम बंगाल और 13 जून को ओडिशा में मानसून पहुंच सकता है। इसके बाद मानसून झारखंड और बिहार की तरफ रुख करेगा। झारखंड में 14 जून को मानसून आने के आसार है। वहीं 16 जून को मानसून बिहार और छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 20 जून को मानसून उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में दस्तक देगा। उत्तर प्रदेश में इस बार 23 जून को मानसून आने की संभावना है। 26 जून को मानसून गुजरात पहुंचने की संभावना है। बता दे कि इस बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा में 27 जून को मानसून आने की संभावना बन रही है। दिल्ली के बाद मानसून का रुख पंजाब की ओर होगा। यहां 28 मई तक आने की संभावना व्यक्त गई है। अंत में 29 जून को मानसून राजस्थान पहुंच सकता है।


Previous Post Next Post
युवा शक्ति न्यूज - Yuva Shakti News
युवा शक्ति न्यूज - Yuva Shakti News