महिला थाना की कार्रवाई : यौणशोषण के आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार


-शादी के झांसा देकर आरोपी के साथ करता रहा यौणशोषण

युवा शक्ति संवाददाता

गया। शादी के झांसा देकर दो साल तक पीड़िता के साथ यौणशोषण करने वाला फरार आरोपी के घर रविवार को महिला थाना की पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। इमामगंज के तेतरिया गांव के रहने वाले अंकित राज के घर महिला थाना के एएसआई लोकमान खान ने इश्तेहार चिपकाया। आरोपी के विरूद्व महिला थाना में 17 अक्टूबर 2020 को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। 

पीड़िता द्वारा कहा गया था कि पढाई के दौरान कॉलेज में ही आरोपी के साथ दोस्ती हुयी। और इसके बाद आरोपी द्वारा शादी करने का प्रलोभन देकर उसके साथ यौणशोषण किया गया। वर्ष 2018 से लगातार यौण शोषण आरोपी करता रहा। जब शादी करने के बात कहती तो वह टाल जाता। इतना ही नही इस दौरान पीड़िता का गर्भपात भी कराया। अंत में विवश होकर पीड़िता जब लगातार शादी करने का दबाब बनाने लगी तो उसे अलग-अलग फोन नम्बर से जान मारने की धमकी देने लगा। जिससे कि वह शारीरिक व मानसिक दोनो तरह से परेशान रहने लगी। और इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक  पास फरियाद लेकर पहुंची जहां से उसे महिला थाना भेजा गया और वहां प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गयी। और फरार आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया गया।  

कहते हैं महिला थानाध्यक्ष 
फरार आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। इसके बावजूद भी अगर आरोपी समपर्ण नही करता है तो उसके घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी।  - रविरंजना, थानाध्यक्ष, महिला थाना, गया

Post a Comment

Previous Post Next Post