हमारे कार्यकर्ताओं की नेतृत्व क्षमता एवं काम करने के जज्बे में और बढ़ोतरी हो, इसके लिए हमारी पार्टी सदैव प्रयत्नशील रहती है:भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष


-रविवार को होटल गैलेक्सी में भाजपा द्वारा क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन  किया जा रहा।

-शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला के प्रभारी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं ने आयोजन स्थल का मुआयना किया। 

प्रशिक्षण शिविर को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में छाया उत्साह 

सूरज कुमार

-----------

गया। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा रविवार  को गया स्थित होटल गैलेक्सी में क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व गया के प्रभारी पदाधिकारी राजीव रंजन, जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा व अन्य नेताओं ने आयोजन स्थल का मुआयना किया।  

वंही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जिसमें  कार्यकर्ता ही आगे नेतृत्वकर्ता बनते हैं। हमारे कार्यकर्ताओं की नेतृत्व क्षमता और काम करने के जज्बे में और बढ़ोतरी हो, इसके लिए हमारी पार्टी सदैव प्रयत्नशील रहती है। इसी कड़ी में गया में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की बारीकियों, पार्टी के इतिहास एवं इसके उद्देश्यों, व्यक्तित्व विकास, सोशल मीडिया के समुचित उपयोग आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल व समापन संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी के द्वारा किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इसके अलावा इस कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री व नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, राधामोहन शर्मा आदि नेताओं द्वारा भी उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यक्रम में गया, औरंगाबाद, जहानाबाद व अरवल आदि जिलों के मुख्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे, जो यहां से मिले प्रशिक्षण को मंडलस्तर तक लेकर जाएंगे. हमारा उद्देश्य प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की एक ऐसी फ़ौज तैयार करना है जो तन-मन से बिहार के विकास के प्रति समर्पित हों और हमें पूर्ण यकीन है कि यह शिविर संगठन को सशक्त करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी बढाने वाला रहेगा।जिसके बाद हमारे कार्यकर्ता दुगने जोश के साथ जनसेवा के कार्यों में लगेंगे। वंही भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा  ने कहा की इस कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं का पंजीयन सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा, जिसके बाद 11 बजे से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उद्घाटन सत्र को संबोधित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 5.30 बजे किया जाएगा।श्री शर्मा ने कहा की इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह व्याप्त है। निश्चित रूप से इस शिविर का हमारे कार्यकर्ताओं को काफी फायदा मिलेगा। हमारा संगठन और मजबूत होगा और विकास कार्यों को तेजी मिलेगी।

ADVERTISEMENT

Post a Comment

Previous Post Next Post