30 जनवरी को मानव श्रृंखला में जुटेगे महागठबंधन के लाखो कार्यकर्ता


-कृषि कानून के विरोध में डोभी से बेलागंज की सीमा तक बनायेगी मानव श्रृंखला

-महागठबंधन के नेताओं ने राजेन्द्र आश्रम में की प्रेसवार्ता

युवा शक्ति संवाददाता

----------------------

गया। महात्मा गांधी के शहादत दिवस के मौके पर 30 जनवरी को कृषि कानून के विरोध मे महागठबंधन के कार्यकत्र्ता मानव श्रृखला बनायेगें। उक्त बाते गुरुवार को राजेन्द्र आश्रम में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव ने कही। उन्होने कहा कि यह मानव श्रृंखला डोभी से लेकर बेलागंज की सीमा तक जहां तक गया की सीमा है। महागठबंधन के लाखो कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बना कृषि कानून का विरोध करेगें। उन्होने कहा कि इस श्रृखंला का उद्देश्य केन्द्र सरकार को आंख खोलने के लिए है। क्योकि लगभग दो महीने से दिल्ली में इस ठंढ में भी किसान जुटे है। लेकिन केन्द्र सरकार अंधी व बहरी बनी हुयी है।

तीनो कानून को वापस लेना होगा यही हमारी मांग 

वजीरगंज के पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि  किसानों के इच्छा के बिना बनाये गये तीन कृषि कानून को केन्द्र सरकार को वापस लेना होगा यही हमारी मुख्य मांग है। इसके लिए 30 जनवरी को महागठबंधन के शहर के कार्यकर्ता गांधी मैदान में जुटेंगे जहां से दोपहर के साढे बारह बजे से एक बजे तक मानव श्रृंखला बनायेगें। वही प्रखंड के कार्यकर्ता प्रखंडो में मानव श्रृखंला बनायेगें।

ऐतिहासिक होगा यह मानव श्रृंखला

इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष  मुर्शिद आलम उर्फ निजाम भाई ने कहा कि किसान विरोधी यह कानून को सरकार को बापस लेना होगा।इसके लिए हजारों- हजार की संख्या में किसान व कार्यकर्ता इस मानव श्रृंखला में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनायेगें। इसके लिए कार्यकत्र्ताओं के साथ तमाम लोगों से आग्रह है कि इस मानव श्रृंख्ला को ऐतिहासिक बनाने के लिए आधे घंटे का समय दे।

किसान के लिए यह तीनों कानून काला कानून जैसा

गुरूआ के विधायक विनय कुमार ने कहा कि यह तीन कानून जिसे सरकार किसानो के हित में बता रही है। यह किसानों के लिए काला कानून है। इससे किसानों को भला न होकर नुकसान होने वाला है। सरकार एमएसपी को कानूनी दर्जा क्यो नही देगी। इसकी गारंटी क्यो नही लेती। इन्ही सब बातो ं को लेकर यह मानव श्रृुखला बनायी जा रही है। 

वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रीका यादव ने कहा कि यह मानव श्रृंखला ऐतिहासिक रहेगी।  इस मौेके पर  समता देवी, लाछो देवी, मेयर गणेश पासवान, सीपीआई के जिला सचिव सीताराम शर्मा,मकसूद मंजर,सीपीएम के रामखेलावन दास, भाकपा माले के निरंजन कुमार  सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

ADVERTISEMENT

Post a Comment

Previous Post Next Post