Fire in Kolkata: बंगाल में आग लगने की दो घटनाएं, न्यू टाउन और पूर्वी बर्धमान के 50 घरों में लगी आग

 


दीवाली और कालीपूजा के मौके पर कोलकाता में न्यू टाउन इलाके और पूर्वी बर्धमान जिले में आग लगने की घटनाएं हुईं। इसमें लगभग 50 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। पूर्वी बर्धमान के एक गांव में आग लगने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। वहीं न्यू टाउन के गौरांग नगर इलाके में आग में कोई हताहत नहीं हुआ। कोलकाता के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गौरांग नगर में दमकल की दो गाड़ियां माके पर पहुंच गई। शाम 6.30 बजे आग लगने की सूचना दी गई, तब तक 30 झोपड़ियां जल चुकी थीं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। दीवाली, छठ और अन्य पूजा के मौके पर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पटाखों की बिक्री पर पिछले सप्ताह उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था।

पुरबा बर्धमान जिले में अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले दिन में कांकुरिया ग्राम के अंतर्गत कैलाशपुर गांव में लगी आग से 20 से अधिक झोपड़ियां जल चुकी थीं। पहले एक घर की रसोई में धमाका हुआ, जिसके कारण और घरों में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां मौक पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से बचने की कोशिश में तीन लोगों को चोट आईं। इनमें इसे एक लोग को अस्पताल में भर्ती कराया गया और दो लोगों को प्राथिमक उपचार के छुट्टी दी गई।  


Post a Comment

Previous Post Next Post