प्रेम मिलन ने तूफान पीड़ितों को बांटा तिरपाल


कोलकाता। हावड़ा जिले के शामपुर में रविवार को प्रेम मिलन (कोलकाता) अम्फान तूफान पीड़ितों को तिरपाल बांटा। कांग्रेस नेता अमिताभ चक्रवर्ती, कोलकाता नगर निगम के वार्ड 45 के कॉर्डिनेटर संतोष पाठक, प्रेम मिलन सचिव चंद्रकांत सराफ, पत्रकार संजय हरलालका व समाजसेवी हरि सोनी की मौजूदगी में  रविवार को कोलकाता शहर से कई  किलोमीटर दूर ग्रामीण इलाकों में अम्फान तूफान पीड़ितों 300 लोगों के बीच बड़े आकार का मजबूत तिरपाल बांट कर करीब-करीब अस्थाई छत मुहैया कराने का सराहनीय प्रयास किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच मूढ़ी और बिस्कुट का वितरण किया गया।
इस मौके पर अमिताभ चक्रवर्ती ने कहा कि सच्ची सेवा कैसे और किस प्रकार की जाती है यह प्रेम मिलन से सीखने की जरूरत है। वार्ड 45 के पूर्व पार्षद संतोष पाठक ने कहा कि प्रेम मिलन निष्काम से का सटीक उदाहरण है। प्रेम मिलन के सचिव चंद्रकांत सराफ ने कहा कि वैसे तो सेवा कहीं भी की जा सकती है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में सेवा करने से जो सुकून मिलता है। वह शहरी इलाकों में नसीब नहीं होता।

मालूम हो कि बीते महीने आए विनाशकारी अम्फान तूफान में  कई लोग काल के गाल में समा गए  थे और भारी की तादाद में लोग अपने घरों से बेघर हुए। तूफान की वजह से कई मकानों को क्षति के हुई और झूग्गी झोपड़ियां व टाली के कच्चे-पक्के घरों की छत उड़ने व ढहने के साथ कई घर धराशाई हो गए थे। ऐसे ही पीड़ित लोगों को अस्थाई  छत मुहैया कराने के लिए आज 300 लोगों को तिरपाल बांटा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में काली सिंह, रवीन्द्र तिवारी, मनोज चांदगोठिया,  दीपक बंसल, मनोज जायसवाल का सहयोग सराहनीय रहा।

दूसरी ओर, वार्ड संख्या 20 के 81 टेंपो स्टेंड के चालकों विजय उपाध्याय के नेतृत्व में कोरोना सुरक्षा सामग्री (मास्क, दस्ताने, सैनेटाइजर व साबुन) बांटी गई। चंद्रकांत सराफ ने बताया कि रविवार सुबह सैकड़ों चालकों को न केवल कोरोना सुरक्षा सामग्री मुहैया कराई, बल्कि कोरोना की रोकथाम के प्रति जागरूक भी किया।

ADVERTISEMENT
Previous Post Next Post