महिला चिकित्सक ने अस्पताल में कूदकर जान दी


कोलकाता : आरजी कर अस्पताल की एक जूनियर डाक्टर ने आज अस्पताल की 11 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृत डाक्टर का नाम पौलमी साहा (25) बताया गया है। घटना प्रातः सवा 11 बजे की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वे यहां के फीवर क्लिनिक में ड्य़ूटीरत थीं। शुक्रवार (1 मई) को प्रातः अस्पताल परिसर में अचानक जोर का एक शोर हुआ। आसपास के लोग चौंक गए।नज़र दौड़ाने पर पता चला कि ऊपर से कोई गिरा है। पौलमी की नीचे गिरते ही मौत हो गयी थी, ऐसा बताया गया है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विभागीय सूत्रों से पता चला है कि वह किसी निजी समस्या के कारण कई दिनों से उदास रहती थी।उसके अवसाद में रहने के कारण की जानकारी नहीं मिल सकी है। यह भी शंका व्यक्त की जा रही है कि पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी पर अधिक दबाव बने रहने के कारण वह अवसाद में थी।
Previous Post Next Post