टिकियापाड़ा : पुलिस पर हमले के आरोप में एक और गिरफ्तार


हावड़ा : हावड़ा थानांतर्गत टिकियापाड़ा में बीते दिनों पुलिस पर हमले के आरोप में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मो. शाकीब है। कहा जाता है यह वही आरोपी है जिसने उछलकर पुलिस को लात मारी थी। हावड़ा सिटी पुलिस के डीसी जेबी थामस ने बताया कि शुक्रवार रात को यह गिरफ्तारी हुई है। उसे शुक्रवार रात को नूर मोहम्मद मुंशी लेन स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। शनिवार हावड़ा जिला अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इस तरह से अबतक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाकीब ही वह शख्स है जिसके नेतृत्व में लोगों का हुजूम सड़क पर उमड़ा था। आरोप है कि शाकीब ने पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले सोमवार को जब टिकियापाड़ा के कुछ लोग लॉकडाउन तोड़कर सड़क पर आ गये थे तब पुलिस ने उन्हें घर के अन्दर जाने को कहा था। जिसे लेकर दोनों पक्षों में बहश हुई इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। पुलिस ने उसी रात कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को हिरासत में लिया था।
Previous Post Next Post