MR BANGUR अस्पताल से एक साथ 42 मरीजों को मिली छुट्टी, खुशी की लहर


कोलकाता : शनिवार की शाम एमआर बांगुड़ में माहौल खुशगवार था। एक साथ 42 मरीजों को छुट्टी मिल रही थी। सभी के चेहरे खिले हुए थे।कोरोना संक्रमण फैलने के बाद पूरे राज्य में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में एक साथ 42 मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने की खबर राहत देने वाली है। इन 42 लोगों में से 17 महिलाएं हैं। पूछताछ करने पर सभी ने एक स्वर में कहा कि अस्पताल में उनकी बहुत अच्छी देखभाल की गयी।

चिकित्सक-नर्स सभी ने खूब अच्छे से देखभाल की। सभी 42 मरीजों को घर तक पहुंचाने का काम भी अस्पताल ने किया, क्योंकि लॉकडाउन के कारण सामान्य वाहन उपलब्ध नहीं थे। सभी स्वस्थ लोगों को 14 दिनों तक घर में क्वारंटीन रहना होगा। एक बुजुर्ग व्यक्ति की आंकों में खुशी के आंसू स्पष्ट दिख रहे थे।

उन्होंने संदेश दिया कि हम अपनी लापरवाही से संक्रमित हो रहे हैं। सरकार के नियमों का सख्ती से पालन करने पर कोरोना का संक्रमण बिल्कुल नहीं होगा। अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौट रहे लोगों में 29 से 65 वर्ष तक के मरीज थे।
Previous Post Next Post