सांतरागाछी झील में मृत पायी गईं मछलियां


हावड़ा : दक्षिण पूर्व रेलवे के सांतरागाछी रेलवे स्टेशन का नजदीक सांतरागाछी झील में सैकड़ों मछलियां मृत पायी गई। मछलियों को पानी में उतराते देख स्थानीय लोगों ने झील प्रशासन को खबर दी। इसके बाद कुछ लोग मछलियों को इकट्ठा करने के लिए झील में उतर गए। पिछले दो दिनों में अम्फान चक्रवात के कारण हुई तेज बारिश के कारण झील का जल स्तर बढ़ गया है। जलकुंभी फैल गई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है  कि एक साथ इतनी मछलियाँ क्यों मरीं.

लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि पानी प्रदूषित हो गया है क्योंकि सीवर का गंदा पानी झील में रिसता है। इससे मछलियां मर सकती हैं। इसके अलावा, स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि झील का पानी प्रदूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की कि हावड़ा नगर निगम को झील से मृत मछलियों को निकालने के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए।

ADVERTISEMENT
Previous Post Next Post