गोली लगने से तृणमूल कार्यकर्ता जख्मी, अस्पताल में भर्ती


बैरकपुर :  उत्तर 24 परगना जिलांतर्गत जगदल थाना के बाबू क्वार्टर इलाके में गोली लगने से तृणमूल कार्यकर्ता जख्मी हो गया। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब दो लोगों ने मुनिब रजक नाम के व्यक्ति पर तीन गोलियां दाग दी। गोली उसके पैर में लगी। हमलावर बाइक से पहुंचे थे।पुलिस और स्थानीय लोग घायल को गोलघर स्टेट जनरल अस्पताल ले गए। वहां से उसे कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में ले जाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत अभी ठीक है। जगदल थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर  परिस्थिति को नियंत्रण में किया। इलाके में पुलिस तैनात है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. इस बारे में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल व्यक्ति उनकी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है. 

उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ है. बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप का खंडन करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आए दिन जगह-जगह पर मार खा रहे हैं और हमारे पार्टी कार्यालयों पर कब्जा किया जा रहा है. हमले से भाजपा कार्यकर्ता खुद डरे और सहमे हुए हैं तो किस तरह वे सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता पर हमला कर सकते हैं। इस हमले के पीछे भारतीय जनता पार्टी के किसी भी सदस्य का कोई भी हाथ नहीं है। पुलिस को घटना की जल्द जांच करनी चाहिए और सच्चाई को सामने लाना चाहिए।

ADVERTISEMENT
Previous Post Next Post