कोलकाता एवं मध्यमग्राम में जरूरतमंदों में बांटी गई खाद्य सामाग्रियां


युवा शक्ति टीम 
-
कोलकाता: शहर की सुपरिचित सामाजिक सेवा संस्था प्रेम मिलन (कोलकाता) गरीबों और जरूरतमंदो के बीच गत 5 दिनों से सेवा कार्य में जुटी हुई हैं। यह संस्था भूखों के लिए भोजन का प्रबंध कर रही है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को मध्यमग्राम के गंगानगर समेत कोलकाता नगर निगम के 41 नं. व 20 नं. वार्ड के अन्तर्गत काशी दत्तो स्ट्रीट, अहिरीटोला स्ट्रीट, खिराद गोपाल लेन में करीब 500 परिवारों में खाद्य सामाग्री वितरण किया गया। संस्था के सचिव चंद्रकांत सराफ की देखरेख खाद्य सामाग्री दी गई। मध्यमग्राम नगर निगम के गंगानगर अन्तर्गत वार्ड संख्या 26 के पार्षद निमाई घोष ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना महामारी से पूरी दुनिया के लोग जूझ रहे हैं। इस महामारी की वजह से कई गरीब लोगों को खाना नसीब नहीं हो पा रहा है। 

इसीलिए हमारा दायितव है कि हम उनतक भोजन पहुंचाये। कोलकाता नगर निगम के वार्ड नं. 20 के पार्षद विजय उपाध्याय ने कहा कि इस महामारी की कठिन घड़ी में  प्रेम मिलन (कोलकाता) जो सेवा कार्य कर रहा है वह तारीफ के काबिल है। वहीं सचिव चंद्रकांत सराफ ने कहा कि  500 परिवारों को  5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 2 किलो आलू, 5 पैकेट सोयाबीन, मिर्च मसाला आदि उपलब्ध करवाया गया है। इस अवसर पर  चित्तरंजन घोष, विकास सराफ, विशाल सराफ, मनोज जायसवाल, दीपक बंसल, निदीश अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, जवा दास, लतिका बोस, सविता मंडल, संतना डे, ममता सरकार, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।
Previous Post Next Post