जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने तंगधार-सुंदरबनी में किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद, पाक के दो जवान भी मार गिराए


पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर संघर्ष विराम के नियमों की अवहेलना करते हुए मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब पाकिस्तान ने अचानक भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में तंगधार आैर जिला राजौरी के सुंदरबनी के केरी सेक्टर में गोलीबारी की।

अचानक की गइ इस गोलीबारी में सुंदरबनी में एक भारतीय जवान के शहीद होने की सूचना है। वहीं तंगधार में गोलाबारी के जवाब में भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सैन्य सूत्रों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के भी दो जवान मारे गए हैं। पिछले एक घंटे से सीमा पर लगातार हो रही गोलाबारी बंद है परंतु दोनों से रूक-रूक कर हल्के हथियारों से गोलीबारी की जा रही है।


Publish Date:Tue, 30 Jul 2019 04:08 PM (IST)
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने तंगधार-सुंदरबनी में किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद, पाक के दो जवान भी मार गिराए
पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों को सीधा निशाना बनाते हुए पहले तो गोलियां चलाई उसके बाद मोटार्र भी दागे।
श्रीनगर, जेएनएन। पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर संघर्ष विराम के नियमों की अवहेलना करते हुए मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब पाकिस्तान ने अचानक भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में तंगधार आैर जिला राजौरी के सुंदरबनी के केरी सेक्टर में गोलीबारी की।

अचानक की गइ इस गोलीबारी में सुंदरबनी में एक भारतीय जवान के शहीद होने की सूचना है। वहीं तंगधार में गोलाबारी के जवाब में भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सैन्य सूत्रों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के भी दो जवान मारे गए हैं। पिछले एक घंटे से सीमा पर लगातार हो रही गोलाबारी बंद है परंतु दोनों से रूक-रूक कर हल्के हथियारों से गोलीबारी की जा रही है।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि यह गोलीबारी 1.30 बजे तंगधार सेक्टर में जाल कांपलेक्स के नजदीक शुरू हुई। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों को सीधा निशाना बनाते हुए पहले तो गोलियां चलाई उसके बाद मोटार्र भी दागे। भारतीय जवानों ने भी अपनी पोजीशन लेते हुए पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब देना शुरू कर दिया। गोलाबारी का यह सिलसिला करीब एक घंटे तक चला। अब सीमा पर मोटार्र का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है परंतु दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी हो रही है।

अचानक शुरू हुई इस गोलाबारी के कारण तंगधार सेक्टर में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर घुसपैठ कराने के लिए अकसर पाकिस्तानी इस तरह बिना उकसावे की गोलाबारी करता है। भारतीय जवान पुरी तरह से मुस्तैद हैं और सीमा पर हर संदिग्ध हलचल पर नजर बनाए हुए हैं। सेना ने यह जानकारी भी दी कि इस गोलाबारी में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

वहीं सुंदरबनी में पाकिस्तान की आेर से की गइ गोलाबारी में शहीद हुआ जवान 18 जैकलाइ का बताया जा रहा है। शहीद की पहचान नायक कृष्ण लाल पुत्र चुन्नी लाल निवासी घिघरियाल खौड़ के रूप में हुई है। सुंदरबनी के केरी सेक्टर और तंगधार में अभी भी रूक-रूक कर गोलाबारी जारी है।
Previous Post Next Post