कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए भगवान श्रीगणेश का स्मरण करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में गणेश स्तुति लिखकर वंदना की, “वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटिसमप्रभः। निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभकार्येषु सर्वदा॥” उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता और सिद्धिदाता भगवान श्रीगणेश की कृपा से सभी के जीवन की बाधाएं और विघ्न दूर हों।
मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीगणेश से सभी को सुख, बुद्धि, सु-स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीगणेश की कृपा से प्रत्येक घर में शांति, आनंद और मंगलमय वातावरण बना रहे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस के अवसर पर भी सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिंदी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई दी।
साथ ही मुख्यमंत्री ने बांग्ला भाषा के प्रमुख कथाकार, उपन्यासकार और कहानीकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
शुभेंदु अधिकारी ने सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संदेश के अंत में “गणपति बाप्पा मोरया” का जयघोष किया।

Post a Comment