कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भारत माता के वीर सपूत, दूरदर्शी राजनेता और प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोमवार को एक्स पर जारी अपने संदेश में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।
शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर पूरे पश्चिम बंगाल में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री को शामिल होना है।

Post a Comment