वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू ना करवाने पर भड़के रवि शास्त्री


वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के मुद्दे पर रवि शास्त्री 'नहीं' सुनने को तैयार नहीं हैं. भारत के पूर्व कोच यह मानने से इनकार करते हैं कि वैभव सूर्यवंशी को अपने मौके का इंतज़ार करना चाहिए. शास्त्री को लगता है कि टीम मैनेजमेंट को वैभव को आयरलैंड दौरे पर डेब्यू का मौका देना चाहिए था. 

आईपीएल 2026 के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव को उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह दी गई थी. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने वैभव के साथ जाने से पहले अपने वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों को पूरे मौके देने की बात कही. हालांकि, कई दिग्गजों का मानना था कि यह उनके लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने का सबसे अच्छा मौका था. 

आयरलैंड के खिलाफ भारत दो मैचों की सीरीज में 0-2 से हार गई. शास्त्री की मानें तो अगर सूर्यवंशी इस सीरीज में वह खेलते तो आयरलैंड के गेंदबाजों का बुरा हाल कर देते. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती मैच से पहले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए रवि शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या वैभव का डेब्यू आज होगा, इस पर पूर्व कोच ने कहा,"अरे वो खेलना चाहिए था यार. आयरलैंड में ही खिलाना चाहिए था. वो ऐसा स्लो और स्पंजी ट्रैक है, वो छप्पर पर मारते गेंद, ग्राउंड भी छोटा था. वो पैंट निकालकर हाथ में दे देता उधर. उसको उधर खिलाना था. अभी यहां पर खिलाएगा कि नहीं, पता नहीं." 

Post a Comment

Previous Post Next Post