मुख्यमंत्री शुभेंदु ने राज्य में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शामिक भट्टाचार्य के साथ कई दौर की बैठक के बाद, राज्य में नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया. गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहेगा. साथ ही विधि एवं न्याय, भूमि एवं भू-राजस्व और विद्युत विभाग भी उन्हीं के ही अधीन रहेगा.
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट मंत्रियों के विभागों की सूची:
कैबिनेट मंत्री
1. शुभेंदु अधिकारी : मुख्यमंत्री और गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग, भूमि एवं भूमि सुधार, शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास, विद्युत, सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार, विभाग और अन्य मंत्रियों को आवंटित न किए गए अन्य विभागों के प्रभारी मंत्री
2. निशीथ प्रामाणिक : उत्तर बंगाल विकास और जल संसाधन जांच एवं विकास
3. अशोक कीर्तनिया : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और सहकारिता
4. दिलीप घोष : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और कृषि विपणन
5. क्षुदिराम टुडू : जनजातीय विकास एवं अल्पसंख्यक मामलों का विभाग और मदरसा शिक्षा
6. अग्निमित्र पॉल : शहरी विकास एवं नगर पालिका मामलों का विभाग
7. दीपक बर्मन : विद्यालय शिक्षा, आवास, MSME एवं वस्त्र विभाग
8. तापस रॉय : उद्योग, वाणिज्य और उद्यम, सार्वजनिक उद्यम और औद्योगिक पुनर्निर्माण
9. डॉ. शंकर घोष : संसदीय कार्य विभाग और पर्यटन
10. मनोज कुमार उरांव : वन विभाग और पर्यावरण
11.अर्जुन सिंह : श्रम विभाग एवं परिवहन
12. गौरी शंकर घोष : पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और जन शिक्षा विस्तार एवं पुस्तकालय सेवा
13. जगन्नाथ चट्टोपाध्याय : उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास
14. स्वपन दासगुप्ता : वित्त
15. डॉ. कल्याण चक्रबर्ती : सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी और खाद्य प्रसंस्करण
16. डॉ शरद्वत मुखर्जी : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
17. अरूप कुमार दास : सिंचाई एवं जलमार्ग
18. डॉ. अजय कुमार पोद्दार : सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग और लोक निर्माण
19. दूध कुमार मोंडल : कृषि विभाग
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
20. मालती रावा रॉय : महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण
21. राजेश महत्ता : पशु संसाधन विकास विभाग और मत्स्य पालन
22. डॉ. इंद्रनील खान : युवा सेवा एवं खेल विभाग और उपभोक्ता मामले
राज्य मंत्री
23. जोएल मुर्मु : जनजातीय विकास विभाग और सिंचाई एवं जलमार्ग
24. श्री आनंदमय बर्मन : परिवहन विभाग एवं वित्त
25. अशोक डिंडा : कृषि विपणन विभाग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं वस्त्र
26. नाडियार चंद बोरी : लोक निर्माण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण
27. बिशाल लामा : गृह एवं पहाड़ी मामल, अल्पसंख्यक मामलों का विभाग और मदरसा शिक्षा
28. शांतनु प्रमाणिक : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और पंचायत एवं ग्रामीण विकास
29. मौमिता बिस्वास मिश्रा : उद्योग, वाणिज्य और उद्यम विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
30. उमेश राय : संसदीय कार्य विभाग, शहरी विकास और नगरपालिका कार्य
31. पूर्णिमा चक्रवर्ती : सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग और पर्यटन
32. कौशिक चौधरी : स्कूल शिक्षा विभाग और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा
33.डॉ. हरे कृष्ण बेरा : उच्च शिक्षा, तकनीक
34. भास्कर भट्टाचार्य : सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और श्रम
35. दिबाकर गर्मी : सहकारिता विभाग, वन विभाग और पर्यावरण
36. अमिया किस्कू : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं बागवानी विभाग, कृषि विभाग, आवास
37. कलिता माझी : विद्युत विभाग और गैर-पारंपरिक और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत
38. गार्गी दास घोष : विद्युत
39. एडवोकेट बिराज बिस्वास : विधि विभाग, न्यायिक विभाग और उत्तर बंगाल विकास
40.दीपांकर जाना : भूमि एवं भूमि सुधार, शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास विभाग और सुंदरबन मामलों का विभाग
41. सुमाना सरकार : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

Post a Comment