WBCHSE Result 2026 : पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 91.23% स्टूडेंट्स पास, अद्रितो पाल बने टॉपर


पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने 14 मई को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए. इस साल परीक्षा में कुल 91.23 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. वहीं, आदृतो सरकार ने 500 में से 496 अंक यानी 99.2 प्रतिशत अंक लाकर पूरे राज्य में टॉप किया है, जबकि मालदा के अनुभव बिस्वास और सौम्यो पाल संयुक्त रूप से सेकंड टॉपर बने हैं.

इस परीक्षा में चार छात्रों ने 98.71 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया है. इनके नाम सिंगचन नंदी, चौधरी मोहम्मद आसिम, इंद्रजीत घोष और सौमित्र करण हैं. पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत एक बार फिर लड़कों से अधिक रहा है. बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 91.79 फीसदी रहा है, जबकि छात्रों का पासिंग प्रतिशत 89.71 फीसदी रहा है. अगर जिला वाइज आंकड़ों की बात करें तो उत्तर मेदिनीपुर जिला टॉप प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर उभरा है, जहां पासिंग प्रतिशत 94.14 फीसदी दर्ज किया गया है.

पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के मुताबिक, इस बार 12वीं में टॉप-10 में कुल 64 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है, जिसमें 56 लड़के और 8 लड़कियां शामिल हैं. इस साल टॉप-10 में कोलकाता के चार छात्र शामिल हैं.

कहां-कहां देख सकते हैं रिजल्ट
छात्र पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और साथ ही अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होगी. ऑनलाइन स्कोरकार्ड में किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर छात्र तुरंत अपने स्कूल को सूचित करें.

कैसे देखें रिजल्ट?
  • सबसे पहले पश्चिम बंगाल बोर्ड की wbchse.wb.gov.in या wbresults.nic.in पर जाएं.
  • फिर ‘WB HS Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
  • उसके बाद लॉगिन विंडो में कक्षा 12वीं का रोल नंबर दर्ज करें और डिटेल को सबमिट करें.
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • आगे की जरूरत के लिए अपनी मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.

Post a Comment

Previous Post Next Post