WBBSE Madhyamik 10th Result 2026 : अभिरूप भद्र ने माध्यमिक में किया टॉप, प्रियतोष दूसरे नंबर पर


पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार आज (8 मई) खत्म हो गया. पश्चिम बंगाल शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया. रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट्स से ही डाउनलोड भी कर सकते हैं.

इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं में कुल 86.83 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं, जो पिछले साल के 86.56 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है. कलिम्पोंग 95.10 फीसदी पासिंग प्रतिशत के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर उभरा, जबकि कोलकाता 92.31 फीसदी पासिंग प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा. वहीं, 19 जिलों के कुल 131 छात्रों ने टॉप-10 मेरिट लिस्ट में जगह बनाई. इनमें 103 छात्र और 28 छात्राएं शामिल हैं.

अभिरूप भद्र ने 99.71% मार्क्स लाकर किया टॉप
उत्तर दिनाजपुर के अभिरूप भद्रा ने इस परीक्षा में कुल 698 अंक प्राप्त करके राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है यानी उन्होंने 99.71 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जबकि बीरभूम के प्रियतोष मुखर्जी ने 696 अंक यानी 99.43 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है.

वहीं,अंकन कुमार जना और मैनक मंडल सहित कुल तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि चौथे स्थान पर अरिजीत बोर, अरुण कामकार, सौविक दास और सोहम हैं. इसके अलावा द्वैपायन ने परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल किया है.

कैसे चेक करें रिजल्ट?
  • सबसे पहले WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं.
  • फिर ‘कक्षा 10वीं परिणाम 2026’ पर क्लिक करें.
  • उसके बाद अपना रोल नंबर और कैप्चा जैसे लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अपना रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और उसे सुरक्षित रख लें.

Post a Comment

Previous Post Next Post