भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में पहुंचे श्रवण कुमार


युवाशक्ति न्यूज | पटना: ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग के पूर्व मंत्री-सह-जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार के नेतृत्व में दिनांक 05 मई 2026 को  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी  कन्हैया प्रसाद के समर्थन में बक्सर जिला के इटाढ़ी प्रखंड में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।  

श्री कुमार ने इस बैठक में ग्राम पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों—जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यगण के साथ संवाद स्थापित करते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का अपील किया । आयोजित कार्यक्रम में इस चुनाव के कार्यक्रम प्रभारी सह पूर्व मंत्री एवं राजपुर विधायक श्री संतोष कुमार निराला जी, चौगाई प्रखंड प्रभारी, बिहार विधान परिषद सदस्य जनाब खालिद अनवर साहब जी तथा डुमरांव विधायक माननीय श्री राहुल सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही । 

नेता विधायक दल श्रवण कुमार  ने सभा को संबोधित करते हुए ने कहा कि स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों द्वारा चुना गया प्रतिनिधि ही विधान परिषद में उनकी सशक्त आवाज बनकर उनके हितों को प्रभावी ढंग से उठाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस दल की सरकार होती है, उसके प्रत्याशी के विजयी होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों में विशेष सहयोग एवं लाभ प्राप्त होता है । उन्होंने जोर देकर कहा कि इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत, सभी जनप्रतिनिधियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत होगी, जो क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगी।

उक्त कार्यक्रम में श्री कुमार के साथ जनाब खालीद अनवर, विधान परिषद सदस्य, संतोष कुमार निराला, सविस, राजपुर, राहुल सिंह जी, सविस, डुमरांव, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जिला महासचिव काशी सिंह जी, जदयू नेता दिनेश सिंह, राज्य नागरिक परिषद के सुरेन्द्र राजवार , रामप्रवेश राम, मनोज पटेल, बद्री भगत, संजय वर्मा, अशोक सिंह, मुखिया, डनुवास, तुलसी साह, मुखिया धनसोई, वीडीसी कामेश्वेर कुशवाहा, उज्ज्वल महाजन, अनिल कुशवाहा, राजू साह, वार्ड सदस्य मनोज दिवाकर, राजेन्द्र  सिंह, अमरेन्द्र चन्द्रवंशी, बेबी देवी, शंकर प्रसाद केसरी, अध्यक्ष, इटाढ़ी, विजय कुमार कुशवाहा, संचालनकर्ता, प्रखंड अध्यक्ष इटाढ़ी, सुनील कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष, गोविन्द सिंह जी, भाजपा नेता, विरेन्द्र सिंह (लाला जी) जदयू के वरिष्ठ  नेता, अमित कुमार जी,  उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post