भवानीपुर सीट से चुनाव हार गईं ममता बनर्जी, शुभेन्दु अधिकारी जीते


Bhabanipur Election Result 2026 LIVE: बंगाल में ममता बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत हो गया है. बंग की धरती पर तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. पिछले विधानसभा चुनाव में 215 सीट लाने वाली टीएमसी इस बार 80 सीटों पर सिमट गई. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सीट भी नहीं बचा पाईं. भवानीपुर में उन्हें करारी शिकस्त मिली. भवानीपुर जो ममता का गढ़ माना जाता था, वहां बीजेपी के शुभेन्दु अधिकारी ने 15105 वोटों से हराया. शुभेन्दु को 73917 वोट मिले जबकि ममता 58812 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहीं.

बंगाल की भवानीपुर सीट पर शुभेन्दु अधिकारी ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने ममता बनर्जी को हराया है. 20वें राउंड की गिनती पूरी होने पर अधिकारी को 73 हजार 463 और ममता को 58 हजार 349 वोट मिले. इस तरह अधिकारी ने उन्हें 15 हजार 114 वोटों से हरा दिया है.

लोकतंत्र में जनता की आकांक्षा सर्वोपरि: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश को विवाद नहीं विकास चाहिए. बीजेपी के लिए भारत और भारतीयता ही सब कुछ है. बीजेपी विचार और विजन पर खरा उतरी है. इसलिए जनता बीजेपी के साथ है. लोकतंत्र में जनता की आकांक्षा सर्वोपरि है. तमिलनाडु की जनता ने नया प्रयोग किया है. मैं सभी राज्यों को भरोसा दिलाता हूं कि केंद्र सरकार इन राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post