Union Budget 2026 : युवा शक्ति बजट पेश, निर्मला सीतारमण के भाषण की बड़ी बातें


नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना नौंवा बजट पेश कर रही हैं. इस बार के बजट में निर्मला के टैब से किसके लिए क्या निकलता है, इसपर सबकी नजर है. बजट से पहले निर्मला ने बही-खाता राष्ट्रपति को सौंपा. जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दही खिलाकर शुभकामनाएं दीं. वित्त मंत्री लोकसभा में बजट पढ़ रही हैं.

माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर मैं बजट पेश कर रही हूं. भारत में पिछले साल आर्थिक स्थिति अच्छी रही है. पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है. सरकार के फैसलों से हमने नागरिकों को लाभ पहुंचाने का भी पूरी कोशिश की है. 7 फीसदी ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी है.

पीएम मोदी के नेतृत्व में हम ये युवा शक्ति बजट पेश कर रहे हैं. हमारी सरकार का लक्ष्य गरीब तक विकास पहुंचाना है. निर्मला ने कहा कि हमारा पहला कर्तव्य है आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देना. उन्होंने कहा कि दूसरा कर्तव्य जनता की उम्मीदों को पूरी करना है. वित्त मंत्री ने कहा कि तीसरा कर्तव्य सबका साथ, सबका विकास करना है.

बॉयो फॉर्मा शक्ति 
10 हजार करोड 5 साल में खर्च किए जाएंगे. बॉयो फॉर्मा सेक्टर के लिए तीन नाईपर्स इंस्टीट्यूट खोले जाएंगे. 

रेयर अर्थ के लिए 
ओडिशा, केरला, आंध्र और तमिलनाडु के लिए रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव, माइनिंग, प्रोसेसिंग और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए हम प्रस्ताव करते हैं. 
20 नए वाटरवेज 5 साल में बनाए जाएंगे.

वित्त मंत्री ने कहा कि नेशनल वाटरवेज ओडिशा में बनाए जाएंगे ताकि खनिज संपन्न तालचेल और अंगूल को कनेक्ट किया जा सके. ताकि कलिंगनगर को पारादीप पोर्ट से जोड़ा जा सके. शिप रिपेयर इको सिस्टम भी बनाया जाएगा. वाराणसी और पटना में ये सेंटर बनाए जाएंगे. 

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे. ये ऐसे शहरों से जोड़े जाएंगे जो ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले हैं. 
-मुंबई से पुणे 
-पुणे से हैदराबाद 
-हैदराबाद से बेंगलुरु
-हैदराबाद से चेन्नई 
-चेन्नई से बेंगलुरु 
-दिल्ली से वाराणसी 
-वाराणसी से सिल्लीगुड़ी

Post a Comment

Previous Post Next Post